- Hindi News »
- Gujarat »
- Love Affair Turns Deadly Daughter Plots Fathers Murder With Lover
इश्क चढ़ा परवान..तो ले ली पिता की जान! नाबालिग बेटी ने रची खौफनाक साजिश, आशिक ने उतारा मौत के घाट
Crime News: गुजरात में पुलिस ने पादरा-जंबूसर रोड पर हुए एक सनसनीखेज मर्डर केस को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पिता की हत्या के बारे में जो सच सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
Gujarat News: गुजरात में पुलिस ने पादरा-जंबूसर रोड पर हुए एक सनसनीखेज मर्डर केस को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पिता की हत्या के बारे में जो सच सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया है। एक नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता शाणा भाई की हत्या की साजिश रची।
पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग बेटी रंजीत वाघेला नाम के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ता गया और बात सात-जन्मों तक साथ जीने मरने तक आ पहुंची। नाबालिग बेटी प्रेमी रंणजीत वाघेला के साथ शादी करने को बेकरार हो गई।
बेटी ने रची खौफनाक साजिश
लेकिन उसके पिता शाणा भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे और उनके प्यार के रास्ते में रुकावट बन रहे थे। इसके पीछे बेटी का नाबालिग होना और उसे अपने सही-ग़लत का पता न होना भी था। पिता के इनकार के बाद गुस्से में बेटी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक प्लान बना डाला।
सम्बंधित ख़बरें
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
आशिक और दोस्त ने की हत्या
हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं था जब बेटी ने अपने माता-पिता को मारने की कोशिश की थी। उसने पहले भी उन्हें नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रही थी। इस बार, वह अपने प्रेमी रणजीत और उसके दोस्त भव्य वसावा की मदद से अपने पिता की हत्या करने में कामयाब हो गई।
POCSO का आरोपी है प्रेमी
घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था, जबकि पिता बाहर सो रहे थे। रणजीत वाघेला और उसके दोस्त भव्य वसावा ने मौके का फायदा उठाया और शाणा भाई की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी रणजीत वाघेला एक पापड़ फैक्ट्री में काम करता है और उसके खिलाफ पहले से ही POCSO एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के बनासकांठा में सरकारी टीम पर 500 लोगों का हमला; पत्थर और धनुष-बाण की मार से 47 अधिकारी घायल
पादरा पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची, CCTV फुटेज की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। टेक्निकल सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। रणजीत वाघेला और उसके दोस्त भव्य वसावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की साजिश रचने वाली नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल प्रोटेक्शन होम भेज दिया गया है।
Love affair turns deadly daughter plots fathers murder with lover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM










