Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AAP विधायक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का सवाल, बोले- भंड़ा फूट रहा था इसलिए…

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सरकार ने आप विधायक को झूठे मामले में गिरफ्तार किया क्योंकि वह मनरेगा में भ्रष्टाचार उजागर कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा आदिवासी नेताओ से डरती है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 24, 2025 | 09:21 PM

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि गुजरात सरकार ने आप विधायक चतर वसावा को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वह राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत भ्रष्टाचार उजागर कर रहे थे।

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से विधायक वसावा को 6 जुलाई को एक पंचायत अधिकारी पर हमला और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते, सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बेटों की गिरफ्तारी पर सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रैली को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने गुजरात सरकार के मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के दो बेटों की गिरफ्तारी का जिक्र किया। उन पर निजी ठेकेदारों के जरिए फर्ज़ी बिल और दस्तावेज़ों के जरिए मनरेगा घोटाले में 71 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। केजरीवाल ने कहा, विधायक बनने के बाद वसावा ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। स्कूलों, सड़कों और अस्पतालों के लिए आने वाला पैसा कुछ नेताओं की जेब में जा रहा था। भाजपा नेता वसावा से डरते हैं क्योंकि वह आदिवासियों की आवाज़ बन गए हैं। भाजपा को लगता है कि अगर वसावा ऐसे मुद्दे उठाते रहे, तो आदिवासी उन्हें वोट नहीं देंगे।

भाजपा मनरेगा के पैसे का गबन कर रही

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार मनरेगा के पैसे का गबन कर रही है। जब वसावा ने इस भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश किया, तो भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे मामले में गिरफ़्तार कर लिया। वसावा निर्दोष हैं और ऐसी चालों से डरने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली में भी यही किया। मुझे और आप के अन्य नेताओं को महीनों जेल में रखा गया।

2027 चुनाव से पहले आप नेताओ को जेल भेजा जायेगा

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और नवनिर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया को भी जेल भेज देगी, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं में डर पैदा किया जा सके। केजरीवाल ने कहा, गुजरात की जनता को अब खड़ा होना होगा। आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी आम जनता के युवाओं और बच्चों को टिकट देगी, ठीक वैसे ही जैसे चतर वसावा को दिया गया था। आपको आगे आना होगा। मैं वादा करता हूँ कि हम आपको टिकट देंगे। हमें वसावा की गिरफ़्तारी का बदला कांग्रेस और भाजपा को हटाकर लेना है।

यह भी पढ़ें: ‘चुनाव बहिष्कार मतलब पहले ही हार स्वीकार’, तेजस्वी की चेतावनी पर अठावले का तंज

उन्होंने कांग्रेस को भी आगाह किया और कहा, कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वह भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, गुजरात की जनता के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।

Kejriwal aap mla exposing mnrega corruption gujarat arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 09:21 PM

Topics:  

  • AAP MLA
  • Arvind Kejriwal
  • Gujrat

सम्बंधित ख़बरें

1

VIDEO: रेखा गुप्ता ने लिए केजरीवाल के मजे, गिनवाए भाजपा सरकार के काम

2

आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत से कांग्रेस परेशान

3

दिल्ली में निजी स्कूल फीस पर नया कानून, 15% बढ़ोतरी के प्रावधान पर विवाद; AAP का हमला

4

मोहन सिंह बिष्ट ने खोली दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की पोल, केजरीवाल को बताया जिम्मेदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.