Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात समाचार पर ED की छापेमारी से सियासत गरम, राहुल बोले- देश डर और डंडे से…लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही

ED ने अहमदाबाद में प्रमुख गुजराती अखबार 'गुजरात समाचार' के दफ्तर पर छापा मारा। कार्रवाई के बाद अखबार के मालिकों में से एक बाहुबली शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 17, 2025 | 08:28 PM

गुजरात समाचार पर ED की छापेमारी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद:  लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक बार फिर बहस के केंद्र में है। ईडी ने गुजरात के एक प्रमुख अखबार ‘गुजरात समाचार’ के दफ्तरों पर छापेमारी की, जिससे विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिये। इस कार्रवाई के बाद अखबार के मालिक बाहुबली शाह को हिरासत में लिया गया, हालांकि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत मिल गई। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक मीडिया संस्थान पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज को खामोश करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि भारत को न डर से चलाया जा सकता है, न डंडे से।

कांग्रेस ने इस छापेमारी को सरकार द्वारा आलोचना करने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अखबारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब लोकतंत्र की बुनियाद हिलने लगती है। कांग्रेस इस मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन की योजना भी बना रही है और इस कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया जा रहा है।

गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अख़बार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की एक और साज़िश है। जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है। बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2025

सम्बंधित ख़बरें

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा

राहुल गांधी की याचिका पर Bombay HC ने फैसला सुरक्षित रखा, मानहानि केस रद्द करने की मांग पर HC में सुनवाई पूरी

ईडी की कार्रवाई से भड़का विपक्ष
प्रवर्तन निदेशालय की इस छापेमारी को लेकर विपक्ष खासा हमलावर हो गया है। राहुल गांधी ने सार्वजनिक बयान में कहा कि गुजरात समाचार पर कार्रवाई डर की राजनीति का हिस्सा है, जो अब मौजूदा शासन की पहचान बन चुकी है। उन्होंने इस कार्रवाई को सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि यह कदम प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने की एक और कोशिश है।

AIMIM चीफ ओवैसी PM मोदी की टीम इंडिया में शामिल, अंतरराष्ट्रीय मंचों से करेंगे पाक के आतंक का पर्दाफाश

राजनीतिक बहस और मीडिया की आजादी पर सवाल
इस मामले ने राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रहे हैं, वहीं कुछ पक्ष इसे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा मान रहे हैं। मीडिया जगत में भी इस कार्रवाई को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि इससे लोकतंत्र की नींव मानी जाने वाली प्रेस की आजादी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Gujarat samachar ed raid rahul gandhi qustions on democracy media freedom

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 08:28 PM

Topics:  

  • ED Investigation
  • Gujrat
  • Gujrat News
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.