घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- स्क्रीनग्रैब/ANI)
राजकोट: गुजरात के राजकोट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां की एस्लांटिक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारण बिल्डिंग में 30 लोग अब भी फंसे हुए। जिनके रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है। इससे पहले भी राजकोट में भीषण आग का मामला सामने आया था। पिछले साल एक गेमिंग जोन में हुई इस तरह की घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, राजकोट की हाईराइज एस्लांटिक बिल्डिंग के 6वें फ्लोर पर आग लगी है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस घटना में तीन लोगों की मौत के साथ ही फायर ब्रिग्रेड के जवाल भी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का मानना है कि इस घटना में मरने वाले की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इस घटना की जानकारी देते हुए राजकोट SP बी.जे. चौधरी ने बताया कि तीन लोगों की मृत्यु की सूचना है। 1 घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।
#WATCH | राजकोट, गुजरात: राजकोट SP बी.जे. चौधरी ने बताया, “…तीन लोगों की मृत्यु की सूचना है… 1 घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है… फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है… आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।” https://t.co/qvU9tNiLQc pic.twitter.com/GCn7QA848S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।