तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप
Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके की खबर से सनसनी फैल गई। तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट 1 महिला की मौत हो गई और 26 घायल हुए।
- Written By: प्रिया जैस
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल टीम (सौजन्य-एक्स)
Blast in Firecracker Factory Tamil Nadu: तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 से लोग घायल हो गए। एट्टायपुरम के पास अयन राजापट्टी में ‘बालाजी फायर वर्क्स’ फैक्ट्री में उस समय धमाका हुआ जब कर्मचारी काम कर रहे थे।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में मृतक एक महिला है, जिनका नाम मरियम्मल है। वह नथाथुपट्टी की रहने वाली थीं और बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में काम करती थीं। धमाके में में 26 कर्मचारी घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया
सभी घायलों को इलाज के लिए सत्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके में फैक्ट्री के दो कमरों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, जिससे उसके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। तो वहीं, तीन कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
Thoothukudi, Tamil Nadu: A powerful explosion at Balaji Fire Works factory near Ettayapuram killed one worker, Mariammal, and injured 26 others, including three critically. Three rooms were destroyed, while two more remain unstable. Firefighters are conducting search operations… pic.twitter.com/4lJBWgrgZl — IANS (@ians_india) June 20, 2026
कोविलपट्टी और विलाथिकुलम से फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य कर रहे हैं। अधिकारी मलबे की तलाशी भी ले रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और कर्मचारी तो अंदर नहीं फंसे हैं।
यह भी पढ़ें – कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
दमकल विभाग की टीम गहनता से जांच कर रही है। आग लगने के कारण पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बचाव दल को शक है कि किसी भी समय फैक्ट्री धाराशायी हो सकती है। इसलिए पूरे पुख्ता इंतजाम के साथ बचाव कार्य को जारी रखा गया है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया है।
