Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
ईमेल के जरिए गुजरात के राजकोट में 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन बड़े नामी होटलों में 5 स्टार होटल भी शामिल हैं। होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजकोट पुलिस जांच में जुट गई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर
गांधीनगर : हर रोज लगातार बम धमकियों की घटना सामने आ रही है। पहले भारतीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही थी। अब गुजरात के राजकोट में 10 बड़े नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई है। अब तक के आए जानाकारी के मुताबिक ईमेल के जरिए इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन बड़े नामी होटलों में 5 स्टार होटल भी शामिल हैं। होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजकोट पुलिस जांच में जुट गई है।
इन बड़े नामी होटलों को मिली धमकी
बता दें कि इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजंस होटल और होटल ग्रांड रीजेंसी, भाभा होटल सहित दस होटलों को एक साथ धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इन ईमेल में कहा गया है, ‘मैंने आपके होटल में हर जगह बम रखे हैं। कुछ ही घंटों में बम फट जाएंगे। आज कई निर्दोष लोगों की जान चली जाएगी। जल्दी करो और होटल खाली करो। अभी खाली करो।’ इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद होटलों में हड़कंप मच गया।
हाल ही में उड़ानों में भी बम की धमकियां मिली थीं, और अब होटलों में भी ऐसी धमकियां मिलने लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच, एसओजी, एलसीबी, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को बुलाया है। सभी टीमों ने होटलों की तलाशी लेनी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी होटल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। मौजूदा समय में, पुलिस इस धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। त्योहार के दौरान इस प्रकार की धमकी के चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
MP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
यह भी पढ़ें – Bomb Threat: बम की धमकी बनी मुसीबत, दोषियों के खिलाफ सरकार ला रही सख्त नियम
