- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Hindi News Dangerous Game 40 Children Cut Their Hands For A Reward Of Rs 10 Inspired By Video Game
गुजरात में खतरनाक खेल: 10 रुपए के इनाम के लिए 40 बच्चों ने काटे अपने हाथ, वीडियो गेम से मिली प्रेरणा
इस टास्क की प्रेरणा छात्र को एक ऑनलाइन गेम से मिली, जिसमें इसी तरह के खतरनाक चैलेंज दिए जाते हैं। सबसे अधिक कट लगाने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने का दावा, जबकि हारने वाले को 100 रुपये देने पड़ते थे।
- Written By: सौरभ शर्मा

बच्चों के हाथों पर कटने के निशान (सोर्स - सोशल मीडिया)
गांधीनगर: गुजरात के अमरेली जिले के एक सरकारी स्कूल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 बच्चों ने अपने ही हाथों पर ब्लेड और शार्पनर से घाव कर लिए। यह खतरनाक खेल एक 7वीं कक्षा के छात्र ने शुरू किया, जिसने वीडियो गेम से प्रेरित होकर बाकी छात्रों को एक टास्क दिया। इस टास्क के तहत, जिसने सबसे ज्यादा कट लगाए, उसे इनाम देने की बात कही गई। शुरुआती दौर में 10 छात्र इसमें शामिल हुए, लेकिन धीरे-धीरे संख्या 40 तक पहुंच गई। मामला तब सामने आया जब एक छात्र के माता-पिता ने उसके हाथ पर घाव देखे और स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी।
जांच में पता चला कि इस टास्क की प्रेरणा छात्र को एक ऑनलाइन गेम से मिली, जिसमें इसी तरह के खतरनाक चैलेंज दिए जाते हैं। टास्क के तहत, सबसे अधिक कट लगाने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने का दावा किया गया था, जबकि हारने वाले को 100 रुपये देने पड़ते। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने इसे माता-पिता की जिम्मेदारी बताया और कहा कि वे बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर ध्यान नहीं देते। अब प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
वीडियो गेम से मिली खतरनाक प्रेरणा
मामले की जांच में सामने आया कि इस टास्क का विचार एक छात्र को ब्लू व्हेल जैसे ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान आया। उसने अपनी कक्षा के अन्य छात्रों को इस टास्क में शामिल कर लिया। शुरुआत में 10 छात्र इसमें शामिल हुए, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 40 हो गई। इस खेल में जिन छात्रों ने अपने हाथों पर अधिक कट लगाए, उन्हें इनाम देने की बात कही गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मनपा के फैसले पर सियासी घमासान, बाजार बंदी के खिलाफ सांसद का विरोध; किसानों-व्यापारियों पर असर की चेतावनी
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
छत्रपति संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित
नवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी
गुजरात की अन्य खबरों को पढ़ने के यहां क्लिक करें
माता-पिता की सतर्कता से हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब एक छात्र के माता-पिता ने उसके हाथों पर कटने के निशान देखे और स्कूल में शिकायत की। जब अन्य छात्रों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह खेल 8-10 दिनों से चल रहा था। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई जा रही है।
Gujarat hindi news dangerous game 40 children cut their hands for a reward of rs 10 inspired by video game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














