Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: आग लगने से क्षेत्र इतना गर्म हुआ कि पशु-पक्षियों का भी निकला दम, बचाव कार्य में भी हुई मुश्किल

अहमदाबाद में विमान हादसे के दौरान आग लगने से आसपास के पूरे क्षेत्र का टेम्प्रेचर 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे वहां आसपास मौजूद जानवर और पक्षी भी झुलसकर मर गए थे।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 13, 2025 | 09:36 AM

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दौरान आग से आसपास का तापमान पहुंचा 1000 डिग्री पार

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे में कुल 290 लोगों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में हुए इस बड़े विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध होने के साथ शोक में है। हादसे का ऐसा भयानक मंजर देख लोगों के दिल दहल गए हैं। आग की लपटें और धुएं के गुबार से आसपास का पूरा इलाका प्रभावित हुआ है। विमान में ब्लास्ट के बाद दूर-दूर तक शव बिखरे पड़े मिले थे। हादसे के कारण उस क्षेत्र का तापमान इतना अधिक बढ़ गया था कि क्षेत्र में मौजूद जानवर और पक्षियों ने भी दम तोड़ दिया।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में प्लाइट में मौजूद सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है। एयर इंडिया ने भी पुष्टि की है कि विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई है। प्लेन में इतने बड़े ब्लास्ट और आग-धुएं से पूरे क्षेत्र का टेम्प्रेचर काफी अधिक गर्म हो गया था।

हादसे के बाद क्षेत्र का तापमान पहुंचा था 1000 डिग्री सेल्सियस

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उस स्थान के आसपास के इलाके का तापमान काफी बढ़ गया था। वहां का तापमान ऐसा था कि वहां पर रहने वाले जो भी जीव-जन्तु थे सभी झुलस कर मर गए थे। घटना स्थल पर कई पक्षी भी मरे पड़े दिखे थे। बताया जा रहा है कि हादसे वाले स्थान पर तापमान करीब 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि अभी तक वहां पर प्लेन के टुकड़ों और पैसेंजर्स के सामान से धुआं निकल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Air India का पायलट कनाडा में नशे की हालत में गिरफ्तार, वैंकूवर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट लेट

Air India की बिजनेस क्लास फ्लाइट में शर्मनाक घटना, यात्री पर अन्य पैसेंजर्स पर पेशाब करने का आरोप

Year Ender 2025: साल 2025 की वो सबसे बड़ी त्रासदियां जिनसे दहल गई पूरी दुनिया

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा दिल्ली से मुंबई जा रहा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

NDRF को भी राहत कार्य में हुई दिक्कत

अहमदाबाद विमान हादसे केे बाद घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची लेकिन उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हादसे के बाद आसपास तक का क्षेत्र इतना गर्म हो गया था कि लोगों को राहत और बचाव के लिए अंदर गए जवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शव काफी झुलस गए थे।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो करेगा जांच

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो करेगा। हादसा कैसे हुआ और कहां चूक हुई इसे लेकर जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि विमान में 1,26,907 लीटर फ्यूल था। प्लाइट टेक ऑफ के बाद 625 फीट की हाइट तक उड़ान भरी थी। प्लेन क्रैश होने के साथ ही  विमान क्रैश होते ही उसके फ्यूल में आग पकड़ने के साथ पूरे प्लेन में आग लगने के साथ बड़ा धमाका हो गया। विमान के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ औग की लपटें और धुएं का गुबार ही था।

खुला हुआ लैंडिंग गियर या इंजन फेलियर, क्या है अहमदाबाद प्लेन क्रैश का कारण? एक्सपर्ट ने दिया जवाब

ऐसा लगा भूकंप आ गया हो

हादसे को लेकर एक स्थानीय निवासी ने कहा कि अहमबाद प्लेन हादसा बहुत ही दुखद है। हम परिवार के साथ घर में थे। इस दौरान इतना तेज धमाका हुआ कि जमीन से लेकर घर की दीवारें और बालकनी की रेलिंग तक हिल गईं। ऐसा लगा कि भूकंप आ गया हो।

Ahmedabad plane crash temperature goes 1000 degrees celsius due to fire rescue operation difficult

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 09:36 AM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Air India
  • Air India Plane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.