गुजरात के गांधीनगर की मेश्वो नदी में बड़ा हादसा, डूबने से 8 की मौत
गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी नहाने गए लोगों की डूबने से मौत हो गई। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान कम से कम आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई।
- Written By: आकाश मसने
हादसे के बाद शवों की खोज करते गाेताखोर (सोर्स: एक्स)
अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी नहाने गए लोगों की डूबने से मौत हो गई। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान कम से कम आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बी. बी. मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तहसील के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे। घटना गांव के पास हुई।
मोडिया ने बताया कि वह तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमने नदी से आठ शव बरामद किए हैं। चूंकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग पानी में उतरे थे, इसलिए तलाश अब भी जारी है।” उन्होंने बताया कि थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।
नहाते समय हुआ हादसा
गांधीनगर के डिप्टी एसपी डीटी गोहिल ने कहा कि “देहगाम तहसील में वसना सोगाती गांव है। गांव के 9 युवक दोपहर के समय मेश्वो नदी पर बने बांध पर आए थे। वे यहां नहा रहे थे, तभी भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए आई। उन 9 लोगों में से एक नहाते समय डूब रहा था। इसलिए, उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी आए। युवक को बचाने के चक्कर में बाकी आठ लोग भी डूब गए।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले नागपुर की सड़कें बनीं मुसीबत, बढ़ा हादसों का खतरा; अधूरी मरम्मत पर उठे सवाल
महाराष्ट्र बनेगा देश का डेटा सेंटर हब, फडणवीस सरकार ने 20 ग्रीन डेटा सेंटर पार्कों को दी मंजूरी
Explainer: फैंस बेशुमार-प्रदर्शन बेकार, खराब योजना और कमजोर जमीनी स्तर के कारण FIFA World Cup से दूर होता भारत
ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
#WATCH | Gujarat | Deputy SP, Gandhinagar, DT Gohil says, “There is Vasna Sogathi village in the Dehgam tehsil. 9 youths from the village came to the dam on Meshwo River at noon. They were bathing here when an idol of Lord Ganesh came for Visarjan. Out of those 9 people, one was… pic.twitter.com/7JZOCkeot7 — ANI (@ANI) September 13, 2024
एसीपी डीटी गाेहिल ने बताया कि अब तक हमने यहां से 8 शव बरामद किए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि केवल 8 लोग डूबे हैं। इसलिए, हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं। फिर भी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस क्षेत्र में कोई और लापता न हो।
