Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Goa Temple Stampede: गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान मची भगदड़, 7 की मौत, 50 से अधिक घायल

गोवा से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। गोवा के शिरगांव में आयोजित की गई श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान शुक्रवार 02 मई की रात भगदड़ मच गई। लैराई मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 03, 2025 | 09:44 AM

गोवा में मंदिर में मची भगदड़ सीएम ने लिया जायजा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गोवा: गोवा से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। गोवा के शिरगांव में आयोजित की गई श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान शुक्रवार 02 मई की रात एक भीषण दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि लैराई मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 69 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु इस पारंपरिक ‘जात्रा’ में शामिल होने भारी मात्रा में इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि भगदड़ में घायल अन्य लोग फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

गोवा अस्पताल में भर्ती घायल

गोवा के शिरगांव मंदिर में वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।@goacm@Goa_Police@DrPramodPSawant pic.twitter.com/Jcqqp3P6pn — VIVEK YADAV (@vivek4news) May 3, 2025

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के मुलशी में रफ्तार का कहर: बेकाबू मिनी ट्रक ने 5 गाड़ियों को रौंदा, रौंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

समृद्धी महामार्ग पर टैंकर में लगी आग, चालक जिंदा जला, पाथरे शिवार में ट्रक से टकराया तेल टैंकर

पहला पेपर देने निकला था 12वीं का छात्र, रास्ते में लोकल ने ले ली जान, ट्रेन से गिरकर ठाणे के सोहम की मौत

Ghatkopar News: नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से कपल को मारी टक्कर, पिता पर केस दर्ज

घायलों से मिले सीएम सावंत

भगदड़ की सूचना मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों को भर्ती कराया गया था और स्थिति का जायजा लिया। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

क्या है श्री लैराई ‘जात्रा’

गोवा के शिरोडा गांव में लैराई देवी को पूजा जाता है। लैराई देवी एक पूजनीय हिंदू देवी हैं, जिन्हें वहां पूजा जाता है। लैराई देवी को समर्पित इस मंदिर स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के श्रद्धालु बड़ी मात्रा में आते है। जानकारी दें कि लैराई देवी ‘जात्रा’ को शिरगांव ‘जात्रा’ के नाम से भी जाना जाता है। ये जात्रा गोवा का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जो हर साल बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में मनाया जाता है। इस उत्सव की विशेषता है कि इसमें आग पर चलने की परंपरा है। इसमें “धोंड” कहे जाने वाले श्रद्धालु जलते हुए शोलो पर नंगे पांव चलते हैं, जो उनकी उनकी आस्था और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

Goa temple stampede during shri larai jatra held in shirgaon many people dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 07:59 AM

Topics:  

  • Accident
  • Goa
  • Pramod Sawant
  • Stampede

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.