Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा नाइट क्लब हादसे में 23 की मौत, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख

Goa Nightclub Fire News: गोवा में शनिवार को अर्पोरा क्षेत्र में देर रात एक नाइट क्लब में हुए भयावह सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 07, 2025 | 07:31 AM

गोवा नाइट क्लब हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

Night Club Fire In North Goa: उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में 23 लोगों की जान चली गई। मरने वाले सभी लोग क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे।

पुलिस के मुताबिक किचन एरिया में काम करते वक्त अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जोरदार धमाके के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। जल्दी ही लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य तथा प्रभावित परिवारों को केंद्र की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही, पीएमओ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा

ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री

तालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट

ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO

मुख्यमंत्री ने घटना को ‘बेहद दुखद’ बताया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। गहरा दुख व्यक्त करते हुए, उन्होंने इस त्रासदी की पूरी जाँच करने की घोषणा की। सावंत ने एक्स पर लिखा, “आज का दिन गोवा में हम सभी के लिए बेहद दुखद है। अरपोरा में भीषण आग लगने की घटना में 23 लोगों की जान चली गई है। मैं अत्यंत दुखी हूं।”

यह भी पढ़ें- गोवा हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने…जिंदा जले 23 लोग, चारों तरफ मची चीख-पुकार!

उन्होंने आगे कहा कि जाँच में आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जाएगा और यह भी जांचा जाएगा कि क्या क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों और भवन नियमों का पालन किया था। उन्होंने कहा, “जिन्हें दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Goa nightclub fire pmo compensation prime minister modi express grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2025 | 07:31 AM

Topics:  

  • Goa News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.