‘या अली…’ सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान
Zubeen Garg Death: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जुबीन गर्ग का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zubeen Garg Passes Away: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 52 साल की उम्र में उन्होंने सिंगापुर में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।
दरअसल, सिंगर सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल 2025 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह फेस्टिवल 19 से 21 सितंबर तक होना था। हादसे के बाद उन्हें तुरंत समुद्र से रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हालांकि, उनके अचानक निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबीन गर्ग का बड़ा योगदान
आपको बता दें, जुबीन गर्ग ने मात्र तीन साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद सिर्फ असम में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में अपनी आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए और अपनी अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में उनका गाया गाना “या अली” (फिल्म गैंगस्टर) आज भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट ट्रैक दिए, जिनकी वजह से वो म्यूजिक लवर्स के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
इसके अलावा साल 2019 में सिंगर को विवादों का भी सामना करना पड़ा था। जब उन्होंने एक बयान में कहा था कि “मैं ब्राह्मण हूं, लेकिन मैंने फिल्म में ब्राह्मणों द्वारा पहना जाने वाला एक पवित्र धागा तोड़ दिया है। मैंने पहले भी धागा उतार दिया था और अब भी नहीं पहनता। इन ब्राह्मणों को मार देना चाहिए।” हालांकि, उनके इस बयान से उन्हें ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
Deeply shocked and saddened by the untimely demise of our cultural icon Zubeen Garg. His voice, music, and indomitable spirit inspired generations across Assam and beyond. My heartfelt condolences to his family, fans, and loved ones. Rest in peace, Legend 💔🙏#ZubeenGarg pic.twitter.com/A11tVpQY43 — Ripun Bora (@ripunbora) September 19, 2025
ये भी पढ़ें- Jolly LLB 3: अक्षय और अरशद की केमिस्ट्री शानदार, फिल्म को मिली दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
राजनेताओं और फैंस ने जताया शोक
जुबीन गर्ग के अचानक निधन से फैंस सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड और म्यूजिक जगत के बड़े-बड़े कलाकार भी उनके जाने से दुखी हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “हमारे सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग के असमय निधन से गहरा सदमा और दुःख हुआ है। उनकी आवाज, संगीत और अदम्य साहस ने असम और उसके बाहर की पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके परिवार, प्रशंसकों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना दीं। आगे कहा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, लीजेंड #ZubeenGarg।”
