Zohra Jabeen: रूहानी इश्क लेकर आए सलमान खान, सिकंदर का ‘जोहरा जबीं’ आते ही हुआ हिट
Sikandar Film New Song Zohra Jabeen: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का नया गाना जोहरा जबीं रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शक इसे हिट सॉन्ग बता रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान की फिल्म सिकंदर का गीत जोहरा जबीं रिलीज हुआ है
Zohra Jabeen Song Out From Sikandar: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म का गीत जोहरा जबीं रिलीज हुआ है। गाने को देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। फैंस इस गाने को सुपरहिट सॉन्ग बता रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता गाने के बाद और बढ़ गई है। ज़ी म्यूजिक कंपनी यूट्यूब चैनल ने इस गाने को रिलीज किया है। गाने पर आए कमेंट में आप देख सकते हैं दर्शक इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
वीडियो पर आए कमेंट्स में लोगों ने बताया है कि यह गाना उन्हें काफी पसंद आ रहा है। रश्मिका मंदाना का अंदाज और सलमान खान का डांस उन्हें काफी पसंद आया है। इतना ही नहीं लोगों का यह मानना है कि गाना सादगी से भरा हुआ है। इसमें नंगापन, अश्लीलता और फुहड़ता बिल्कुल नहीं दिखाई दे रही है। यही कारण है कि गाने को लोग पसंद कर रहे हैं और ईद के मौके पर यह गाना लोगों को बेहद पसंद आने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने पहन लिया पूरा वार्डरोब, एक्ट्रेस ने फैशन का कर दिया मटियामेट
इस गाने में प्रीतम ने संगीत दिया है, तो वहीं समीर और दानिश साबरी ने गीत के बोल लिखे हैं। नक्श अजीज और देव नेगी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। गाने के भीतर जो रैप चल रहा है वह मेलो डी ने प्रस्तुत किया है। गीत के बोल खासकर रूहानी इश्क और जोहर जबीं जैसे शब्द लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने को लेकर यह भी कहा गया है कि इसमें कोई कॉपी नहीं है और कोई रीमिक्स नहीं है, इसलिए यह लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। लेकिन दर्शकों का यह मानना है कि सलमान खान की फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।
