Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं रहीं सुजैन खान की मां जरीन, जया बच्चन से लेकर शबाना आजमी तक अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

Zarine Khan Death: एक्टर संजय खान की पत्नी और सुजैन-जायद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स सुजैन के घर पहुंच रहे हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 07, 2025 | 03:02 PM

सुजैन खान की मां का निधन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sussanne Khan Mother Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन हो गया है। जरीन खान, जोकि सुजैन खान और जायद खान की मां थीं, लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। परिवार के करीबियों के अनुसार, उनका निधन गुरुवार देर रात हुआ।

ऐसे में जरीन खान के निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स सुजैन खान और जायद खान को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे रहे हैं। इनमें जया बच्चन, श्वेता बच्चन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, रोहित रॉय, भाग्यश्री, और जोया अख्तर जैसे कई नामी सितारे शामिल थे।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा सुजैन के पहुंचीं घर

इस दौरान ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी सुजैन के घर पहुंचीं और इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ रहीं। शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ जरीन खान के निधन से visibly भावुक नजर आए। वहीं, जया बच्चन बेटी श्वेता संग पहुंचीं और सुजैन को गले लगाकर ढांढस बंधाया।


जानकारी के मुताबिक, जरीन खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे किया जाएगा। उन्हें मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं, उनकी प्रेयर मीट सोमवार को JW मैरियट होटल, मुंबई में रखी जाएगी, जहां बॉलीवुड के कई और दिग्गजों के आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- भगवान परशुराम के किरदार के लिए विक्की कौशल की बड़ी कुर्बानी, फिल्म के लिए दिया ये बलिदान

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स थे संजय खान और जरीन खान

आपको बता दें, जरीन खान न सिर्फ संजय खान की पत्नी थीं, बल्कि अपने समय में एक जानी-मानी सोसाइट और सोशल पर्सनालिटी भी थीं। वे हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं और सुजैन खान व जायद खान के करियर में भी एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम रही हैं। साथ ही संजय खान और जरीन खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में से एक रही है। दोनों के चार बच्चे हैं , सुजैन खान, जायद खान, सिमोन अरोड़ा और फराह खान अली।

फिलहाल इस खबर से पूरे परिवार को इस समय गहरे सदमे से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर जरीन खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और संजय खान परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं। इंडस्ट्री ने एक और गरिमामयी शख्सियत खो दी है।

 

Zarine khan passes away sanjay khan wife celebs visit sussanne khan home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 03:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रोजेक्ट चुनने को लेकर माधुरी दीक्षित ने रखी बेबाक राय, बोलीं- काम में होनी चाहिए संतुष्टि

2

‘यूपी की ठंड का अलग ही मजा है’, रानी चटर्जी ने कड़ाके की ठंड में शूटिंग का वीडियो शेयर किया

3

अभिरा-कियारा की सगाई में कृष का सच आया बाहर, अंगूठी बदलते ही विद्या और अभिरा को लगा बड़ा झटका

4

जया बच्चन और फोन पासवर्ड पर कार्तिक आर्यन ने पूछा सवाल, बिग बी बोले- पागल हो क्या?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.