YRKKH Spoiler: 8 साल बाद होगा अरमान और अभिरा का आमना-सामना, दोनों की मोहब्बत बनी बड़ी टक्कर
YRKKH Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल के लीप के बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी बदल चुकी है। उनकी बेटियां मायरा और मुक्ति के झगड़े के बीच किस्मत दोनों को आमने-सामने लाने वाली है।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। हाल ही में शो में आठ साल का लीप दिखाया गया, जिसके बाद कहानी ने नया और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। आठ साल बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। दोनों अब अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उन्हें आमने-सामने ला खड़ा किया है।
लीप के बाद कहानी उनकी बेटियों मायरा और मुक्ति पर फोकस कर रही है, जो एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल के पहले ही दिन दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलता है। हालात तब और पेचीदा हो जाते हैं जब हॉस्टल में मायरा और मुक्ति को एक ही कमरा और एक ही बेड शेयर करना पड़ता है। कमरे में एंट्री करते ही मुक्ति मायरा को देखकर चौंक जाती है। दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ जाती है कि वे जंगली बिल्लियों की तरह एक-दूसरे से लड़ती और मजाक उड़ाती नजर आती हैं।
मायरा और मुक्ति का महायुद्ध
मायरा का नाम सुनकर मुक्ति को कुछ पुरानी बातें याद आती हैं, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज कर देती है। क्लास के पहले दिन ही दोनों टीचर के सामने भिड़ जाती हैं, जिसके बाद उन्हें कड़ी डांट पड़ती है। दूसरी ओर, अरमान अपने ऑफिस में काम के दौरान कृष की गलती पकड़ लेता है और संजय फूफा के सामने उसे जमकर डांट देता है। वहीं अभिरा गैराज में अपने काम में व्यस्त नजर आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
अरमान और अभिरा का आमना-सामना
ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अरमान चुपके से मायरा से मिलने हॉस्टल पहुंचता है। उसी समय अभिरा भी वहां आ जाती है, लेकिन अरमान फ्यूज उड़ा देता है, जिससे दोनों आमने-सामने आने से बच जाते हैं। यह अधूरी मुलाकात दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा देती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान और अभिरा के बीच फिर से कोई रिश्ता बनेगा या उनकी कहानी दुश्मनी के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
