मर्दानी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया0
Rani Mukerji Mardaani 3 Controversy: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर सनसनी फैलाई गई। अब इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स (YRF) ने साफ शब्दों में जवाब दिया है।
YRF के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कंपनी पिछले 50 वर्षों से ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है। सोशल मीडिया पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं कि ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दे का गलत इस्तेमाल किया गया, वे पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया कि उनका इस तरह की किसी भी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।
दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि जनवरी 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता हो गए। इसी दौरान कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि यह सब ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन का हिस्सा है। इन खबरों से लोगों के बीच डर और भ्रम का माहौल बन गया।
मामला बढ़ने पर दिल्ली पुलिस को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये दावे पेड पोस्ट्स के जरिए फैलाए गए थे और इनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना था। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
After following a few leads, we discovered that the hype around the surge in missing girls in Delhi is being pushed through paid promotion. Creating panic for monetary gains won’t be tolerated, and we’ll take strict action against such individuals. — Delhi Police (@DelhiPolice) February 6, 2026
YRF ने भी अपने बयान में कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि संबंधित अथॉरिटीज समय पर सच्चाई सामने लाएंगी। स्टूडियो ने जोर देकर कहा कि किसी भी संवेदनशील मुद्दे को प्रमोशनल टूल की तरह इस्तेमाल करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा नहीं है।
ये भी पढ़ें- Mardaani 3 Collection: पहले हफ्ते के बाद फीकी पड़ी रानी मुखर्जी की फिल्म, आठवें दिन इतना रहा कलेक्शन
अगर फिल्म की बात करें, तो ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 8 दिनों में करीब 27.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। रानी मुखर्जी के साथ फिल्म में जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद और मिखेल यावलकर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।