हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम में जमकर चले लात-घूंसे, सिंगर गाते रहे हिट गाने
Honey Singh Delhi Concert: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान फैंस और स्पॉन्सर टीम के बीच झड़प हो गई। अफरा-तफरी के बीच भी रैपर ने अपना परफॉर्मेंस जारी रखा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हनी सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Honey Singh Delhi Concert Fight: पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने 14 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपने मिलियनेयर इंडिया टूर (माई चैप्टर) की धमाकेदार शुरुआत की। कॉन्सर्ट में हजारों फैंस मौजूद थे और हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों से माहौल को पूरी तरह म्यूजिकल बना दिया।
कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आइज़’, ‘सनी सनी’, ‘लुंगी डांस’, ‘मिलियनेयर’, ‘डोप शॉप’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे हिट ट्रैक पर शानदार परफॉर्मेंस दी। फैंस भी उनके गानों पर झूमते नजर आए।
हनी सिंह के कॉन्सर्ट के बीच अचानक मचा बवाल
हालांकि शो के बीच उस समय माहौल बिगड़ गया जब कुछ दर्शकों और कॉन्सर्ट के स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग आपस में बहस के बाद हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दिलचस्प बात यह रही कि स्टेज पर मौजूद हनी सिंह इस झड़प से अनजान नजर आए और उन्होंने अपना परफॉर्मेंस जारी रखा। कई फैंस ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
पुलिस और सिक्योरिटी ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हुई और हालात को नियंत्रित कर लिया। सुरक्षा टीम के प्रयासों के बाद कार्यक्रम बिना किसी बड़ी बाधा के आगे जारी रहा और कॉन्सर्ट का बाकी हिस्सा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें- ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद जरीन खान को झेलनी पड़ी तानेबाजी, बोलीं- लोगों ने कहा एक्टिंग नहीं आती तो कपड़े उतारे
इन शहरों में भी होगा हनी सिंह का शो
दिल्ली में टूर की शुरुआत के बाद हनी सिंह देश के कई शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं। उनके आगामी कॉन्सर्टअहमदाबाद, मुंबई, पुणे, कोटा, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। इस साल की शुरुआत में भी हनी सिंह चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में मंच से एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। उनकी इस बात पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।
बाद में रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने बताया कि वह केवल मजाक में बात कह रहे थे, जिसे गलत तरीके से लिया गया।फिलहाल, उनके टूर की शुरुआत जबरदस्त रही है, लेकिन दिल्ली कॉन्सर्ट की यह घटना भी सुर्खियों में बनी हुई है।
