

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक धमाकेदार ड्रामा देखने मिल सकता है।
मायरा और कबीर के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी के बीच अब अरमान और अभिरा की टेंशन बढ़ने वाली है। दूसरी ओर मायरा और कबीर की दोस्ती भी बढ़ती हुई दिखेगी
दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में आपको देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अभिरा और कावेरी को विद्या को ट्यूमर होने का डर सताएंगा। हालांकि विद्या इस बात से घबराकर डॉक्टर के पास जाने तक से मना करती हुई नजर आएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि कैसे अचानक से पूरे परिवार को विद्या को ट्यूमर होने का खतरा सताता है। हालांकि ये खबर सुनते ही अरमान और अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इतना ही नहीं ये सुनकर विद्या भी घबराती हुई नजर आएगी।
दूसरी तरफ कहानी में मायरा की एंट्री भी नया मोड़ लेकर आएगी। मायरा अभिरा की बदली हुई साड़ी लेने के लिए दमानी हाउस पहुंचेगी। वहां कबीर उसे अरमान की पसंद की हुई साड़ी लौटा देगा। इसी दौरान मायरा को दमानी हाउस में देखकर समर दमानी हैरान रह जाएगा। हालांकि, वह नाराज होने के बजाय मायरा से प्यार से बात करता दिखाई देगा।
अपनी मां को ट्यूमर की खबर सुनते ही अरमान बच्चों की तरह अभिरा के सामने फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आएगा। अरमान को परेशान देखकर अभिरा उसे संभालती हुई नजर आती है। अभिरा अरमान को समझाती हुई नजर आएगी कि उसे मां के सामने हिम्मत दिखानी होगी।
विद्या को जब अपनी बीमारी को लेकर शक की बात पता चलेगी, तो वह भी डरती हुई नजर आएगी। हालांकि, घबराहट के कारण वह डॉक्टर से जांच कराने के लिए तैयार नहीं होगी। अरमान उसे समझाने की कोशिश करेगा कि बिना जांच के किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है, लेकिन विद्या तुरंत डॉक्टर के पास जाने से इनकार कर देगी।