

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Breakup: रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 5 से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर आ रही है कि 2 सालों के साथ के बाद अब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है।
दावा किया जा रहा है कि ब्रेकअप के चलते इन दोनों ने ही एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इस दौरान अरबाज पटेल की एक क्रिप्टिक पोस्ट इन सुर्खियों को तेजी से हवा दे रही हैं।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के खत्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर चीटिंग से जुड़ी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने पार्टनर को धोखा देने और फिर उससे प्यार का इजहार करने को रिश्ते के प्रति अनादर बताया। उनकी इस पोस्ट को निक्की तंबोली के साथ जोड़कर देखा जाने लगा।
अरबाज की पोस्ट के कुछ ही समय बाद निक्की तंबोली ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि अफेयर्स केवल इसलिए नहीं होते कि कोई नया व्यक्ति आकर्षक लग रहा है, बल्कि कई बार इसकी वजह यह होती है कि पुराना पार्टनर अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है। निक्की की इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दे दी।
दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, निक्की और अरबाज ने न तो अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है और न ही इन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोई सीधा बयान दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच वास्तव में क्या हुआ है।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो में जाने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह वहां अपना पार्टनर ढूंढेंगी। स्टेज पर अरबाज को देखने के बाद उन्हें लगा था कि शायद वही उनके लिए सही इंसान हैं।