YRKKH Spoiler: जन्माष्टमी पर आमने-सामने होंगे पोद्दार-दमानी, रासलीला में होगा बड़ा मुकाबला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जन्माष्टमी का जश्न शुरू होने वाला है। रासलीला कॉम्पीटिशन में पोद्दार और दमानी परिवार आमने-सामने होंगे। वहीं कबीर की बातों का असर मायरा पर पड़ेगा और मुक्ति दुबई पहुंचेगी।
YRKKH Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जन्माष्टमी का ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। जहां रासलीला कॉम्पीटिशन में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अब तक आपने देखा होगा कि पोद्दार परिवार ना चाहते हुए भी अपने कान्हाजी की मूर्ति दमानी परिवार को देने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन अपने कान्हाजी की पूजा ना कर पाने के चलते सभी उदास होते हैं।

मायरा पहुंची दमानी हाउस

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि मायरा कान्हाजी का कुछ जरूरी सामान देने के लिए दमानी हाउस पहुंच जाती है, जहां उसका सामना कबीर के हो जाता है। यहां बातचीत के दौरान कबीर मायरा से कान्हाजी को लेकर सवाल करता है, जिसका जवाब वो नहीं दे पाती है।

रासलीला कॉम्पीटिशन में भिड़ेंगे पोद्दार और दमानी परिवार

अरमान की दादीसा अपने कान्हाजी को याद कर रही होती है, तभी अभिरा सभी को रासलीला कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने की बात कहती है। दूसरी ओर कबीर जैसे ही रासलीला कॉम्पीटिशन के लिए पोद्दार फैमिली का रजिस्ट्रेशन देखता है, वो भी अपने परिवार को इस कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने के लिए मना लेता है।

YRKKH Spoiler
खून का रिश्ता नहीं फिर भी भाई-बहन से कम नहीं ये सितारे, हर साल साथ मनाते हैं रक्षाबंधन का त्योहार

कबीर के कारण बदलेगी मायरा

कबीर की बातों का मायरा पर सीधा असर होते हुए देखा जा सकता है। वो घर आकर मायरा से कान्हाजी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हो जाएगी। इतना ही नहीं वो अभिरा से कान्हाजी की कहानियां जानती है और साथ ही उसे हलवा बनाना सिखाने के लिए भी कहेगी।

मुक्ति पहुंची दुबई

अरमान और अभिरा की बेटी मुक्ति बैंडमिंटन प्रैक्टिस के लिए दुबई पहुंच जाती है। जहां पहुंचकर वो अपने परिवार को वीडियो कॉलिंग करेगी। अरमान अपनी दोनों बेटियों को लेकर काफी टेंशन में रहेगा, जिसे अभिरा समझदारी से समझाकर दूर करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com