YRKKH Twist: कावेरी देंगी दमानी परिवार को कान्हाजी की मूर्ति, मुक्ति का दुबई जाना बढ़ाएगा अरमान-अभिरा की चिंता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में पोद्दार और दमानी परिवार फिर आमने-सामने होंगे। कान्हाजी की मूर्ति को लेकर शुरू हुई गलतफहमी अभिरा की समझदारी से दूर होगी, वहीं मुक्ति के दुबई जाने से परिवार भावुक होगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जन्माष्टमी का ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। जन्माष्टमी की पूजा से पहले एक बार फिर से पोद्दार और दमानी परिवार के लिए दुश्मनी का सिलसिला शुरू होता हुआ नजर आएगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जन्माष्टमी पूजा से पहले कान्हाजी की मूर्ति को लेकर दोनों परिवार के बीच में एक बार फिर से गलतफहमी की दीवार खड़ी होती हुई दिखायी दे सकती थी, हालांकि अभिरा की समझदारी के चलते ये परेशानी भी जल्द ही दूर हो जाएगी।

कावेरी के कान्हाजी की इमोशनल विदाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में आप आज देखेंगे कि कैसे अभिरा और अरमान अपनी दादीसा कावेरी को दमानी परिवार को कान्हाजी की मूर्ति देने के लिए मनाएगे। अभिरा और अरमान के समझाने के बाद दादीसा भी मूर्ति की पूजा करती हुई दिखेगी।

दमानी हाउस पहुंचे अभिरा और अरमान

सीरियल के आज के एपिसोड में देखने मिलेगा कि अरमान और अभिरा कान्हाजी की मूर्ति लेकर दमानी हाउस पहुंचेंगे। जहां अरमान और अभिरा को देख समर दमानी की पत्नी नंदिनी और कबीर दमानी काफी खुश नजर आते है। अभिरा को देखकर नंदिनी अभिरा से अपनी दादीसा के हाथों से बने स्पेशल अचार खाने की रिक्वेस्ट करेगी और अभिरा भी ये टेस्ट कर लेती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
दूसरे दिन फीका पड़ा टॉक्सिक का जादू, 12 बजे तक फिल्म की कमाई में देखने मिल रही है गिरावट

कबीर का दिखेगा मजाकिया अंदाज

अभिरा और अरमान को दमानी हाउस में देखकर कबीर भी काफी खुश नजर आएगा।। एक तरफ जहां अभिरा दमानी परिवार के प्रोडक्ट को ट्राय करने के लिए तैयार हो जाएगी, तो वही अरमान ऐसा करने से मना कर देगा। लेकिन कबीर फिर भी मंदिर का प्रसाद अरमान को खिलाकर ही मानेगा। कबीर का ये अंदाज देखकर अभिरा भी उसपर लाड़ बरसाती हुई नजर आएगी।

मुक्ति जाएगी दुबई

अरमान और अभिरा के घर एक बार फिर से खुशियां दस्तक देती हुई नजर आएगी। मुक्ति का बैडमिंटन ट्रेनिंग के लिए के दुबई एकेडमी में सिलेक्शन होता हुआ दिखायी देगा। हालांकि मुक्ति के साथ पूरा परिवार उसकी खुशी में शामिल हो जाएगा, तो वहीं अरमान और अभिरा की बेटी को इतने दूर भेजने की टेंशन भी बढ़ जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com