बिहार की इस बेटी ने समय रैना को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें कौन है इंटरनेट पर छायी Sharon Verma

Indias Got Latent के नए एपिसोड में शैरन वर्मा और समय रैना के बीच जबरदस्त रोस्ट देखने को मिलेगा। शैरन के करारे जवाबों ने समय की बोलती बंद कर दी और अर्चना पूरन सिंह भी तालियां बजाती नजर आयी।
Sharon Verma Samay Raina Roasting
शैरन वर्मा और समय रैना(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sharon Verma Indias Got Latent: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां इस शो के आने वाले एपिसोड में समय रैना के साथ अर्चना पूरन सिंह भी नजर आने वाली है।

अपने पिछले सीजन के चलते विवादों में रहे इंडियाज गॉट लेटेंट के इस सीजन में समय रैना का सबसे मुंहफट अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। लेकिन इस हफ्ते बतौर जज शामिल हुई बिहार की बेटी ने समय रैना की ऐसी बोलती बंद की है कि वो खुद अपनी रोस्टिंग पर ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे है।

समय रैना की बोलती हुई बंद

इंडियाज गॉट लेटेंट के आने वाले एपिसोड में समय रैना के साथ एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी और साथ ही स्टैंड-अप कॉमेडियन शैरन वर्मा भी दिखायी देने वाली है। हमेशा की तरह समय रैना अपने चिर परिचत अंदाज में पैनल में मौजूद सभी जजेस को भी रोस्ट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही शैरन की बारी आयी उसने ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जिसने समय की भी बोलती बंद कर दी।

महंगा पड़ा बिहार की बेटी से पंगा लेना

सोशल मीडिया पर समय रैना और शैरन वर्मा की रोस्टिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रोमो वीडियो में समय रैना शैरन से पूछते है उन्हें शो पर आकर कैसा महसूस हो रहा है, जिसपर शैरन रिप्लाई देती है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि 2 साल पहले मैं कंटेस्टेंट के तौर पर स्टेज पर थी और आप जज पैनल में थे लेकिन आज मैं भी आपके साथ जज पैनल में बैठी हूं और आप अभी भी यहीं है। जिसपर अर्चना पूरन सिंह भी खुद को रोक नहीं पाती है और जोरों से ताली बजाती है। जिसके बाद समय कहते है कि शो के बाद मैं आपको महाराष्ट्र साइबर के प्रोग्राम में लेकर चलूंगा।

आगे समय रैना कहते है कि शैरन बिहार से है, वो इतनी बिहारी है कि उसे इबोला का मतलब ये लगता है कि किसी ने कुछ कहा है। जिसपर शैरन तगड़ा जवाब देते हुए कहती है कि समय रैना इतने कश्मीरी पंडित है कि उन्हें पत्थर खाने में मजा आता है। ये जवाब सुनकर समय रैना की भी बोलती बंद हो जाती है। जिसके बाद फिर से समय कहते है कि शैरन इतनी बिहारी है कि वो मुंबई जॉब करने मुंबई आयी थी, सो बिहारी थिंग। जिसपर शैरन तंज कसते हुए कहती है कि कम से कम मैंने अपनी मर्ज़ी से अपना राज्य तो छोड़ा है। ये रिप्लाई सुनने के बाद तो समय रैना के भी होश उड़ जाते है।

Sharon Verma Samay Raina Roasting
रक्षाबंधन के मौके पर भी थिएटर में जोरों से गूंजा राम नाम, 22 वें दिन हनुमान अंश ने की इतनी कमाई

कौन है शैरन वर्मा?

शैरन वर्मा साल 2024 में इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुकी है। शैरन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो इंडियाज गॉट लेटेंट में 'कमज़ोर आज़ाद महिला' के तौर पर मशहूर हुई थी। तभी से वो बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन काफी फेमस हो चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com