Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: पछतावे में डूबा अरमान, अभिरा की बढ़ी टेंशन, मायरा की जान पर मंडराया खतरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अरमान अपनी गलती मानकर अभिरा से माफी मांगेगा, लेकिन मायरा पर खतरा बढ़ जाएगा। मेहर के पिता की धमकी के बीच अभिरा अपनी बेटी को बचाने की जंग में उलझती नजर आएगी।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेहर की मौत के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रख दिया है। आने वाले एपिसोड में अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है, जहां पछतावा, गुस्सा और डर तीनों भावनाएं एक साथ टकराती नजर आएंगी।
आने वाले एपिसोड में अरमान अपने किए पर गहरा पछतावा करता नजर आएगा। अब तक अभिरा पर भरोसा न करने की गलती उसे अंदर ही अंदर तोड़ रही है। वह अभिरा से अकेले में मिलकर अपनी गलती स्वीकार करेगा और उससे माफी मांगेगा। अरमान यह भी कहेगा कि अब वह हर हाल में अभिरा का साथ देगा और उस पर भरोसा करेगा। वह नई शुरुआत की बात करेगा, लेकिन हालात इतने आसान नहीं होने वाले।
मायरा को लेकर बढ़ेगा खतरा
दूसरी तरफ मेहर का पिता मायरा को लेकर बेहद गुस्से में नजर आएगा। वह सीधे अरमान के पास जाकर मायरा को जान से मारने की धमकी देगा। यह सुनकर अरमान अपना आपा खो बैठेगा और गुस्से में आकर मेहर के पिता पर हाथ उठा देगा। यह सीन कहानी को और ज्यादा इंटेंस बना देगा, क्योंकि अरमान का यह कदम उसके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Khesari Lal Yadav Food: चिकन-मटन से बना ली दूरी, अब सिर्फ सादा और घर का खाना पसंद करते हैं खेसारी लाल यादव
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
अभिरा संभालेगी हालात
जैसे ही मामला बिगड़ता है, अभिरा बीच में आकर अरमान को वहां से लेकर जाती है। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है, लेकिन दोनों वहां से निकलने में कामयाब हो जाते हैं। अभिरा समझ जाती है कि यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। मेहर के पिता की धमकियों से अभिरा पूरी तरह घबरा जाती है।
डर और अनिश्चितता में घिरी अभिरा
अभिरा को डर सताने लगता है कि क्या वह अपनी बेटी मायरा को इस मुश्किल से बचा पाएगी या नहीं। अब कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर फैसला मायरा की जिंदगी बदल सकता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में सस्पेंस और इमोशन का डबल डोज देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को और भी ज्यादा उत्साहित कर देगा।
