अभिरा अरमान को लगेगा 440 वॉट का झटका, क्या दोनों परिवार की दुश्मनी तोड़ देगी मायरा और कबीर का रिश्ता?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर के रिश्ते का सच सामने आएगा। वहीं एग्जाम मिस करने की वजह जानकर अभिरा और अरमान चौंक जाएंगे और कबीर से सवाल करने दमानी हाउस पहुंचेंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai.
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। आज के अपकमिंग एपिसोड में मायरा के खुलेआम कबीर के साथ अपने रिश्ते का ऐलान करती हुई नजर आएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की आगे की कहानी में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार की दुश्मनी का असर मायरा और कबीर के रिश्ते पर भी होते हुआ नजर आ सकता है। दोनों ही परिवार अपने बच्चों पर इस लवस्टोरी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे।

अभिरा और अरमान के बीच हुई लड़ाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखायी देंगे। दरअसल, जब अरमान को ये बात पता चलती है कि अभिरा को मायरा के बॉयफ्रेंड होने की खबर थी, तब से ही वो अभिरा पर भड़का हुआ था। आज के एपिसोड में अभिरा के सच बताने पर अरमान उसे माफ कर देता है।

कबीर की बढ़ी मुश्किलें

दूसरी ओर दमानी हाउस में कबीर की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां उसका पिता राघव दमानी और ताऊ समर दमानी उसे मायरा को भूलाने के लिए जोर जबरदस्ती करते हुए नजर आते है। हालांकि कबीर भी अपनी जिद पर अड़े रहेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai.
तेज प्रताप यादव की 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री, बरगद से की खुद की तुलना, बोले- गर्दा उड़ाएंगे

मायरा की एग्जाम मिस करने का हुआ खुलासा

मायरा के लिए असली मुश्किलें तो तब बढ़ेगी, जब अभिरा-अरमान और पूरे परिवार को उसके एग्जाम मिस करने की बात का पता चलेगा। ये बात जानकर अभिरा और अरमान को जोरदार झटका लगता है। सच के सामने आने के बाद मायरा अभिरा और अरमान को एग्जाम मिस करने की पूरी सच्चाई बता देगी।

दमानी हाउस पहुंची अभिरा

मायरा की सारी सच्चाई सुनने के बाद अभिरा और अरमान कबीर पर एग्जाम मिस करवाने का आरोप लगाते है। ये बात सुनते ही अभिरा का पारा हाई हो जाता है और वो सीधे दमानी हाउस जा धमकती है। जहां पहुंचकर वो कबीर की क्लास लगाती हुई नजर आएगी। अब ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि मायरा और कबीर का रिश्ता इन उलझनों को पार करके कैसे आगे बढ़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com