

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे फेवरेट टीवी सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी में जल्द ही एक बहुत ही खूबसूरत मोड़ आने वाला है।
ये रिश्ता की आने वाली कहानी शो की पांचवीं जनरेशन की लवस्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आने वाली है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की बेटी मायरा और दमानी परिवार के बेटे कबीर के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आने वाली है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे मायरा कबीर से अपने दिल की बात कह देती है। हालांकि मायरा के I Like You का कबीर के पास कोई जवाब ही नहीं होता है। लेकिन वो फिर भी कैसे भी करके मायरा को अपने दिल की बात बता ही देगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में ये पूरे पोद्दार परिवार को मायरा की एंटरेंस एग्जाम की तैयारी करते हुए देखने के लिए मिलेगा। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मायरा प्यार के चक्कर में कैसे अपने करियर के साथ खिलवाड़ करेगी।
ये रिश्ता के आने वाले एपिसोड में कबीर और मायरा प्यार एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए देखने के लिए मिलेंगे। मायरा के I Like You का जवाब कबीर भी काफी ज्यादा रोमांटिक अंदाज में देते हुए दिखायी देगा।
कबीर के प्रपोजल के चक्कर में मायरा अपना एग्जाम मिस कर देगी। जिसके बाद वो खुद की गलती पर बहुत पछताती हुई नजर आएगी। अब ये देखना एक्साइटिंग होगा जब अभिरा और अरमान को मायरा की इस बेवकूफी का पता चलेगा तो वो दोनों कैसे रिएक्ट करेंगे।
आने वाले एपिसोड में मायरा का प्यार और उसका करियर आमने-सामने नजर आएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी गलती सुधार पाती है या फिर कबीर के साथ उसका रिश्ता आगे चलकर नई मुश्किलें खड़ी करता है। साथ ही दर्शकों ये भी देखने के लिए उत्सुक होंगे कि पोद्दार परिवार और दमानी परिवार की दुश्मनी का मायरा और कबीर के रिश्ते पर क्या असर होगा।