दमानी परिवार के सामने कबीर और मायरा की लवस्टोरी का हुआ भंडाफोड़, अभिरा और अरमान के रिश्ते में आयी दरार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर के रिश्ते का सच पोद्दार और दमानी परिवार के सामने आने वाला है। वहीं अभिरा और अरमान के रिश्ते में भी गलतफहमियां बढ़ती नजर आएंगी।
YRKKH Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सबसे चर्चित टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। आज के अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार फिर से एक बार आमने-सामने नजर आने आएगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कबीर और मायरा के रिश्ते की सच्चाई पोद्दार और दमानी परिवार के सामने आ जाएगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर की लवस्टोरी का भंडाफोड़ होने वाला है। हालांकि ये सच सामने आने के बाद अभिरा और अरमान के रिश्ते में दरार नजर आ सकती है।

कबीर को छुड़ाने पुलिस स्टेशन पहुंची मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान कबीर को स्टॉकिंग के आरोपों में जेल की हवा खिलवाता नजर आएगा। जिसके बाद मायरा की घबराहट के मारे हालत खराब होते हुए दिखेगी, मायरा इस खबर की भनक लगते ही तुरंत अपने मां-पिता के खिलाफ जाकर कबीर को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है।

दमानी परिवार के सामने आया मायरा कबीर की लवस्टोरी का सच

जेल पहुंचने के बाद मायरा और दमानी परिवार के बीच जोरदार बहस होती हुई नजर आएगी। हालांकि कबीर सिटुएशन को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन उसमें फेल हो जाता है। कबीर दमानी परिवार के सामने अपने और मायरा के रिश्ते के सच को बताता हुआ दिखायी देगा।

YRKKH Spoiler
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए 2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

अरमान और अभिरा के बीच हुई बहस

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान को पता चल जाएगा कि अभिरा को मायरा के बॉयफ्रेंड के बारे में पता था। इस बात के सामने आते ही अरमान अभिरा के बीच गलतफहमी की दीवार और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अरमान अभिरा पर उसका भरोसा तोड़ने का आरोप लगाता है।

क्या होगा मायरा और कबीर की लवस्टोरी का अंजाम

डायरेक्टर राजन शाही के इस मोस्ट फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब ये देखना दिलचस्प होता है कि दमानी परिवार और पोद्दार परिवार की दुश्मनी का मायरा और कबीर की लवस्टोरी पर क्या असर होता है। क्या उनका रिश्ता पारिवारिक दुश्मनी के चलते शिकार होता है या दुश्मनी की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ता है?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com