

Bigg Boss 20 Love Gill Vs Kanika Maan: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के घर में आज जोरदार हंगामा मचने वाला है। इस हफ्ते बिग बॉस घरवालों को स्पेशल टास्क देने वाले है। जिसमें लव गिल बाजी मारने वाली है।
बिग बॉस के स्पेशल टास्क में लव गिल ऐसी चाल चलती है, जो पूरे घरवालों को हिला कर रख देती है। दरअसल बिग बॉस ने सभी घरवालों को राशन से जुड़ा एक टास्क दिया था। जिसमें यंग डीएसए और लव गिल ने टास्क को अनोखा मोड़ दे दिया। दोनों के इस एक्शन से घरवालों का पारा चढ़ गया। दर्शकों का आज का एपिसोड काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। क्योंकि आज के राशन टास्क में बिग बॉस फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है।
बिग बॉस ने घरवालों को राशन से जुड़ा एक टास्क दिया था। जिसमें स्टोररुम में रखा जो सामान बच जाता है, वहीं राशन इस हफ्ते घरवालों को मिलेगा। इस टास्क में बिग बॉस ये भी बताते है कि जो चोर इस टास्क में सबसे ज्यादा चोरी करेगा, उसे विशेष अधिकार मिलेगा। ऐसे में लव गिल सारा सामान एक बार में ही चुरा लेती है और साथ ही यंग डीएसए भी खुलकर चोरी करते है। जिसे देखकर सारे घरवाले उन दोनों पर हमला बोल देते है।
इस टास्क में मास्टरस्ट्रोक चलने वाली लव गिल की प्लानिंग देखकर कनिका मान उनसे भिड़ जाती है। दोनों के बीच में ही जोरदार बहस छिड़ जाती है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान लव गिल पर सेलफिश होने का आरोप लगाती है, जिसके बाद लव भी पीछे नहीं हटती है और दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है।
बिग बॉस के इस स्पेशल टास्क में लव गिल की इस हरकत के बाद सारे घरवाले उस पर इल्जाम लगाना शुरू कर देते है। इसी दौरान आम्रपाली दुबे और गूल्लू के बीच भी जोरदार जुबानी जंग देखने के लिए मिलेगी। जिसमें गूल्लू काफी बदतमीजी से आम्रपाली दुबे से बात करता है। जिसके बाद फिर से एक और युद्ध छिड़ जाता है।