हनी सिंह ने बादशाह को कहा नालायक औलाद, रैपर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, समय रैना के शो से बढ़ा विवाद

Honey Singh on Badshah: समय रैना के कॉमेडी शो में बादशाह द्वारा खुद को मिले स्टेज नेम का श्रेय यो यो हनी सिंह को देने से इनकार करने पर दोनों रैपर्स के बीच विवाद और बढ़ गया है।
Honey Singh Badshah Controversy
हनी सिंह और बादशाह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Honey Singh Badshah Controversy: म्यूजिक इंडस्ट्री में देसी हिप-हॉप और रैप म्यूजिक को नई पहचान दिलाने वाले 2 बड़े नाम यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच का पुराना तनाव एक बार फिर सतह पर आ गया है। पिछले काफी समय से दोनों कलाकारों के बीच रिश्तों में खटास और तीखी जुबानी जंग देखने को मिलती रही है।

हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बादशाह मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत के बीच अपने स्टेज नेम को लेकर दिए गए बादशाह के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस बयान के सामने आते ही हनी सिंह का तीखा रिएक्शन आया है, जिसने दोनों सिंगर के बीच की खाई को और गहरा कर दिया है।

समय रैना के शो में बादशाह ने स्टेज नेम पर कही यह बात

कॉमेडी शो के दौरान जब समय रैना ने बादशाह से उनके नाम के पीछे का कारण पूछा, तो बादशाह ने बेहद मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया। समय रैना ने सवाल किया कि क्या उनका यह नाम हनी सिंह ने रखा था। इस पर बादशाह ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह नाम उन्हें भगवान ने दिया है।

इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि अगर हनी सिंह ने यह नाम रखा होता, तो उनका नाम बादशाह के बजाय 'बादशाह सिंह' या 'बादशाह शाह' जैसा कुछ होता। बादशाह के इस जवाब ने शो में मौजूद दर्शकों को हंसाया जरूर, लेकिन सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो गया और हनी सिंह के फैंस को रास नहीं आया।

हनी सिंह का आया तीखा पलटवार, कहा नालायक औलाद

बादशाह के इस बयान का वीडियो सामने आते ही यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज शेयर किया। हनी सिंह ने बिना किसी लाग-लपेट के सीधे तौर पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने लिखा कि कुछ लोग अपने अतीत और उस इंसान को भूल जाते हैं जिसने उन्हें पहचान दिलाई।उन्होंने आगे लिखा कि ऐसी नालायक औलाद से बेहतर होता कि कोई औलाद ही न होती।

Honey Singh Badshah Controversy
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार, जिनका नाम जुड़ा गोविंदा से? सुनीता आहूजा के बयान ने बढ़ाई हलचल

माफिया मुंडीर के दौर से चली आ रही है दोनों की पुरानी अदावत

संगीत प्रेमियों को याद होगा कि एक दौर में यो यो हनी सिंह और बादशाह एक ही म्यूजिक ग्रुप 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा हुआ करते थे। इस ग्रुप में उनके साथ रफ्तार, लिल गोलू और इक्का जैसे अन्य कलाकार भी शामिल थे। उस समय इस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए थे।

हालांकि टाइम के साथ गानों के क्रेडिट और पहचान को लेकर कलाकारों के बीच मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद साल 2012 में यह ग्रुप टूट गया। तब से लेकर आज तक दोनों ही दिग्गज कलाकार अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। अब समय रैना के शो के बाद शुरू हुआ यह नया विवाद म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com