YRKKH Spolier: अरमान की लापरवाही से बढ़ेगी अभिरा की मुसीबत, क्या मोड़ लाएगी कबीर और मायरा की नजदीकियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार और दामानी परिवार की दुश्मनी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मायरा और कबीर की मुलाकात कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाली है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
अरमान और रघु दमानी के बीच हुआ झगड़ा (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के दर्शकों का सबसे फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलात है की कहानी जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। इस सीरियल में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच की गलतफहमियां बढ़ते ही जा रही है।

पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच की बढ़ती दुश्मनी के चलते अरमान और अभिरा को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। एक तरफ अभिरा मुक्ति को कोच से डील करने की हिम्मत देती हुई नजर आएगा, तो वहीं दूसरी मायरा से जयपुर मिलने पहुंचे अरमान की मुसीबत बढ़ने वाली है।

दमानी परिवार के झूठे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में सोशल मीडिया पर अभिरा और अरमान को लेकर कई झूठी खबरें फैलायी जाएगी। अभिरा और अरमान पर गलत तरीके से केस हासिल करके सक्सेसफुल होने का भी आरोप लगाया जाएगा। हालांकि इन बातों से परेशान अभिरा इन आरोपों से बचने की जगह इनका डटकर सामना करती है और पोद्दार परिवार को मुंहतोड़ जवाब देती है।

अरमान से रूठी अभिरा

दमानी परिवार के खिलाफ लड़ाई में अभिरा को अरमान के साथ की जरूरत महसूस होगी। लेकिन अरमान इस समय अपनी बेटी मायरा को लेकर इतना परेशान है कि उसका ध्यान अपने काम और लॉ फर्म से हटता जा रहा है। अरमान की यही लापरवाही अभिरा के लिए परेशानी बढ़ाएगी और दोनों के रिश्ते में भी टेंशन पैदा हो सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो

समर दमानी पर लगेगा मुक्ति को चोट पहुंचाने का आरोप

जहां एक ओर जयपुर यूथ फेस्ट में पहुंचे कबीर के मां-बाप जब उसे चोटिल देखेंगे, तो कबीर पर हमले का आरोप अरमान पर लगाएंगे। वहीं दूसरी ओर एक शराबी मुक्ति और अभिरा के साथ बदतमीजी करता है। जिसके बाद समर दमानी बीच-बचाव की कोशिश करता है, लेकिन अभिरा समर दमानी पर ही इस हमले का ठिकरा फोड़ देती है।

मुक्ति पर हमले की बात सुन बौखलाया अरमान

जैसे ही अरमान को मुक्ति पर हुए हमले की बात चलती है, वो रघु दमानी के साथ हाथापाई करने लगता है। नतीजतन, रघु दमानी और अरमान को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों परिवारों की दुश्मनी का कबीर और मायरा की दोस्ती पर क्या असर होता है?

Navbharat Live
navbharatlive.com