YRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द ही अभिरा और अरमान का सामना दमानी परिवार के साथ होगा। हालांकि शो में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अभिरा को अरमान के लापता होने की खबर मिलेगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा दिखायी देने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच दुश्मनी परवान चढ़ेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे की कहानी में कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त बूस्टर डोज एपिसोड देखने के लिए मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कोर्ट केस के बीच में ही अरमान भी अचानक से लापता हो जाएगा। इसके साथ ही कबीर और मायरा की दोस्ती भी धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आएगी।

दमानी ब्रदर्स को अभिरा देगी तगड़ी टक्कर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में दमानी ब्रदर्स कोर्ट पहुंचने की तैयारी में लग जाएंगे। इसी दौरान कबीर की दादी की भी एंट्री होगी, जो अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाएगी। दूसरी ओर अभिरा भी अपनी स्ट्रेटेजी के बदौलत दमानी ब्रदर्स को कड़ी टक्कर देगी।

फिर एक बार टकराएंगे कबीर और अरमान

कोर्ट जाते समय अरमान की मुलाकात कबीर से होगी। शुरुआत में अरमान उसकी मदद लेने से इनकार करेगा, लेकिन परिस्थितियों के चलते उसे कबीर की लिफ्ट लेनी पड़ेगी। रास्ते में कबीर, अरमान के व्यवहार की तुलना मायरा से करता है, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ जाता है।

अभिरा की चाल से पलटेगा पूरा मामला

कोर्ट में अभिरा अपनी समझदारी और रणनीति के दम पर दमानी ब्रदर्स की प्लानिंग को फेल कर देती है। अभिरा को केस में मिली इस सक्सेस से दमानी ब्रदर्स बुरी तरह बौखला जाते हैं और अभिरा को सबक सिखाने की नई साजिश रचने लगते हैं।

अरमान के गायब होने से बढ़ेगा सस्पेंस

कोर्ट की कार्यवाही के बाद अभिरा को पता चलता है कि अरमान अचानक लापता हो गया है। उसकी तलाश में अभिरा परेशान हो जाती है। इसी बीच दमानी ब्रदर्स अपनी नई चाल चलते हैं और अभिरा अनजाने में उनकी योजना का हिस्सा बनती चली जाती है। इससे आने वाले एपिसोड में रोमांच और सस्पेंस दोनों बढ़ने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू

कबीर और मायरा की बढ़ेगी नजदीकियां

दूसरी ओर मायरा और कबीर के बीच दोस्ती लगातार मजबूत होती नजर आएगी। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए करीब आते जाएंगे और कहानी में उनके रिश्ते को लेकर नए रोमांटिक मोड़ देखने को मिल सकते हैं। आने वाले एपिसोड में यही ट्रैक दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com