दूसरे दिन फीका पड़ा टॉक्सिक का जादू, 12 बजे तक फिल्म की कमाई में देखने मिल रही है गिरावट

Toxic BO Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट के बावजूद 52-54 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
Toxic Box Office Collection Day 2
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Box Office Collection Day 2: केजीएफ सीरीज से पूरे भारत को दीवाना बनाने वाले रॉकिंग स्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक का जादू ऑडियंस पर छाया हुआ है। फिल्म क्रिटिक्स के नेगेटिव रिव्यू के बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन हासिल कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश और कियारा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही लगभग 101.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया था। साथ ही टॉक्सिक का ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रहा है। टॉक्सिक के हिंदी वर्जन ने पहले ही दिन 55 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही टॉक्सिक का वर्ल्डवाइज कलेक्शन भी तकरीबन 140.74 करोड़ रहा है।

दूसरे दिन गिरी फिल्म की कमाई

पहले दिन के मुकाबले में टॉक्सिक फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में हल्की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात की जाए, तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 25 करोड़ की कमाई हासिल कर ली थी। हालांकि अभी दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी उम्मीद की जा रही है कि आज फिल्म लगभग 52-54 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। दूसरे दिन भी टॉक्सिक के हिंदी वर्जन की 25-26 करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है।

धुरंधर के बाद दूसरे दिन कमाई करने वाली फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, सुपरस्टार यश की टॉक्सिक धुरंधर 2 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 81 करोड़ की कमाई के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई हासिल करने वाली फिल्म बन गई है।

Toxic Box Office Collection Day 2
शिबानी दांडेकर ने ऐसे शुरू किया था करियर, टाइमपास से फिल्मों में रखा कदम, फरहान अख्तर संग की शादी

टॉक्सिक स्टार कास्ट

आपको बता दें कि रॉकिंग स्टार यश की इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही है। साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और हिंदी, तेलुगु, तमिल तथा मलयालम में डब करके रिलीज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com