ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

YRKKH Twist: सीसीटीवी फुटेज में खुली सच्चाई, अरमान-अभिरा के बीच होगी बहस, मायरा करेगी ड्रामा

YRKKH Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभिरा सीसीटीवी फुटेज देख लेगी और वह नाराज हो जाएगी। दूसरी तरफ मायरा नया ड्रामा शुरू कर देगी।

स्नेहा मौर्या

Ye Rishta Kya Kehlata Hai 19 January Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। एपिसोड की शुरुआत अभिरा और अरमान के बीच सीसीटीवी फुटेज के विवाद से होती है। अभिरा अरमान को दिखाती है कि रजत जबरदस्ती मेहर को कार में बैठाते नजर आए। यह फुटेज देखकर अभिरा नाराज हो जाती है और अरमान से बहस करने लगती है। अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है कि मेहर सही है और रजत गलत, लेकिन अभिरा उसकी बात नहीं सुनती और कहती है, “हम इन्वेस्टिगेशन जारी रखेंगे। ”

इस बीच, मिस्टर मित्तल पौद्दार हाउस पहुंचते हैं और मनीषा से पूछते हैं कि क्या वाणी को बुलाया जाए। वह बताते हैं कि गलती उसके पिता की थी और उन्होंने अपना गुस्सा वाणी पर निकाल दिया, इसलिए वे उसके लिए गिफ्ट लेकर आए हैं। इस दौरान अरमान और अभिरा भी हाउस पहुंच जाते हैं।

लीगल पेपर्स को लेकर शो में मचेगा बवाल

मिस्टर मित्तल अरमान को बताते हैं कि उन्होंने लीगल पेपर्स पर मेहर की साइन करवा ली है, जिससे अब केस को री-ओपन कराया जा सकता है। इसके साथ ही वे अरमान से माफी मांगते हैं और कहते हैं, “आपने बताया था कि मायरा का बर्थडे आपके लिए बहुत इम्पॉर्टेंट है, फिर भी हमारी वजह से उसका बर्थडे खराब हुआ, मैं माफी चाहता हूं।” अभिरा यह सुनकर अपने कमरे में चली जाती है।

वाणी का ख्याल रखेगी अभिरा

इसके बाद, अभिरा को पता चलता है कि वाणी की तबीयत ठीक नहीं है। वह वाणी का ध्यान रखती है, और इसे देखकर मायरा को बुरा लगता है। मायरा अब पेट दर्द का नाटक करने लगती है ताकि अभिरा और अरमान का ध्यान अपनी ओर खींच सके। अभिरा दोनों का ध्यान रखती है कभी वाणी के पास जाती है और कभी मायरा के पास। इस बीच, अरमान भी आता है और मायरा का ध्यान रखता है, जबकि अभिरा को वाणी के पास भेज देता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड ने दर्शकों के लिए कई ट्विस्ट और हाई-ड्रामा सीन पेश किए। सीसीटीवी फुटेज, मिस्टर मित्तल का लीगल पेपर्स और मायरा का नाटक कहानी को और रोमांचक बनाते हैं। फैंस इस ट्विस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं और अगली कड़ी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न