YRKKH Spoiler: गैराज में सुबह-सुबह हंगामा, अरमान-अभिरा की बहस ने बढ़ाया ड्रामा, पुरानी यादों में डूबा रिश्ता
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान नशे की हालत में अभिरा के सामने अपना दर्द बयां करता है। गैराज में दोनों के बीच तीखी बहस होती है। अभिरा उसके दिए पैसे लौटा देती है, जिससे ड्रामा और बढ़ जाता है।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Update: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। अरमान और अभिरा आमने-सामने हैं और दोनों के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां प्यार, गुस्सा और अधूरी बातें एक साथ फूटने वाली हैं।
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि अभिरा उसे अपने गैराज में जगह देती है। अपकमिंग एपिसोड में अरमान नशे और दर्द की हालत में अभिरा के सामने अपना दिल खोल देगा। वह कहेगा कि वह उसे याद नहीं करना चाहता, लेकिन फिर भी उसकी यादें उसका पीछा नहीं छोड़तीं। अरमान की टूटी हुई आवाज और नम आंखें देखकर अभिरा भी खुद को संभाल नहीं पाएगी और अंदर जाकर रोने लगेगी।
मायरा और मुक्ति की दोस्ती
इधर मायरा और मुक्ति की दोस्ती भी नए सिरे से मजबूत होती नजर आएगी। मुक्ति, मायरा को बताएगी कि कैसे बाकी लड़कियां उसकी पीठ पीछे बातें कर रही थीं। इस बीच पोद्दार हाउस में अरमान की चिंता को लेकर हलचल मची होगी। विद्या का गुस्सा और ड्रामा माहौल को और तनावपूर्ण बना देगा। वहीं कृष, तान्या का जॉब ऑफर ठुकरा देता है, जिससे घर में बहस छिड़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
अरमान ने खाई अभिरा के हाथ से बनी खिचड़ी
डॉक्टर अरमान को एक रात आराम करने की सलाह देता है, लेकिन वह घर जाने की जिद करता है। हालांकि कमजोरी के कारण उठ भी नहीं पाता। वह चुपचाप बैठकर अभिरा को काम करते देखता है। अभिरा का ध्यान भी उसी पर रहता है, लेकिन बेचैनी के कारण वह ठीक से खिचड़ी तक नहीं बना पाती। जब ड्राइवर उसे अभिरा के हाथ की बनी खिचड़ी खिलाता है, तो अरमान भावुक हो जाता है और पुरानी यादों में खो जाता है।
ये भी पढ़ें- Anupama Spoiler: पाखी के सपनों पर गिरेगा सच का हथौड़ा, अनुपमा खोलेगी दिवाकर का राज
अरमान गुस्से में अभिरा को देगा पैसे
अगली सुबह गैराज में नया तमाशा देखने को मिलेगा। अरमान गुस्से में अभिरा को पैसे देता है। अभिरा अपने हक के पैसे रखकर बाकी लौटा देती है। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है। तभी विद्या वहां पहुंच जाती है और हालात और बिगड़ने लगते हैं। अब सवाल यह है कि क्या अरमान और अभिरा अपनी गलतफहमियां दूर कर पाएंगे, या फिर ये दूरी और बढ़ेगी? आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की परीक्षा और भावनाओं का विस्फोट देखने को मिलने वाला है।
