The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

The Odyssey इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। दूसरे सोमवार फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और कुल कमाई 123.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
The Odyssey Box Office Collection Day 11
द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)
Updated on

The Odyssey Box Office Collection Day 11: ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी का खुमार भारतीयों पर ऐसा चढ़ा है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद भी ये ज्यों का त्यों बना हुआ है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा 11 वें दिन भी बरकरार रहा है।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन की रिलीज के चलते द ओडिसी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने के लिए मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी के 11 वें दिन यानी दूसरे मंडे टेस्ट में फिल्म ने 3.85 करोड़ की कमाई की है।

125 करोड़ के पास पहुंची द ओडिसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द ओडिसी ने 11वें दिन 123.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 147.47 करोड़ तक पहुंच चुका है। सेकेंड मंडे पर भारत में द ओडिसी के 4,575 शो देखे गए थे, जिससे इस फैंस की इस फिल्म के लिए दिवानगी समझ आती है।

वीडेज पर हल्की गिरावट

शनिवार और रविवार की तुलना में सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने के लिए मिली है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे सामान्य बॉक्स ऑफिस ट्रेंड मान रहे हैं। हफ्ते की शुरुआत में ज्यादातर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आती है, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने इसके बाद भी संतोषजनक कमाई दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।

150 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ते कदम

मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही भारत में 150 करोड़ रुपये नेट क्लब में शामिल हो सकती है। यदि वीकडेज़ में फिल्म स्थिर प्रदर्शन बनाए रखती है और अगले वीकेंड में दोबारा अच्छी बढ़त मिलती है, तो यह आंकड़ा हासिल करना मुश्किल नहीं होगा।

आने वाले दिनों पर रहेगी नजर

अब सभी की नजर फिल्म के अगले कुछ दिनों के प्रदर्शन पर टिकी है। यदि वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों का समर्थन इसी तरह जारी रहता है, तो 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और 150 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द एंट्री ले सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com