Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: मेहर के हमले से अभिरा की हालत गंभीर, अस्पताल में छिड़ी जिंदगी की जंग
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला जब मेहर के हमले के बाद अभिरा को मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन वह फिर जिंदा हो जाती है। होश में आते ही अभिरा मेहर की सच्चाई उजागर करती है।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मुंबई: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर इस शो में अब कहानी बेहद खतरनाक मोड़ ले चुकी है, जहां अभिरा की जान पर बन आई है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अभिरा, मेहर की सच्चाई सामने लाने के लिए उसका फोन हासिल कर लेती है। लेकिन जैसे ही मेहर को इस बात का पता चलता है, वह अपना आपा खो बैठती है।
मेहर गुस्से में बेकाबू होकर, अभिरा पर हमला कर देती है, जिससे अभिरा बुरी तरह घायल हो जाती है और उसके सिर से खून बहने लगता है। इस गंभीर हालत में मुक्ति मौके पर पहुंचती है और अपनी जान जोखिम में डालकर अभिरा को अस्पताल ले जाती है। वहीं दूसरी तरफ मेहर, अभिरा की मौत का इंतजार करती नजर आती है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।
अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग
अस्पताल पहुंचने के बाद अभिरा की हालत और बिगड़ जाती है। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी सांसें थमने लगती हैं। डॉक्टर भी उसे मृत घोषित कर देते हैं, जिससे मुक्ति पूरी तरह टूट जाती है। हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब मुक्ति के आंसू और उसकी पुकार अभिरा को मौत के मुंह से वापस खींच लाती है। यह पल दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला साबित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
अरमान की बेचैनी और सच का खुलासा
दूसरी ओर, अरमान को अभिरा की गैरमौजूदगी खटकने लगती है। शादी के दौरान एक अपशगुन होता है, जिससे उसकी चिंता और बढ़ जाती है। जल्द ही उसे पता चलता है कि अभिरा अस्पताल में भर्ती है। अरमान तुरंत परिवार के साथ अस्पताल पहुंचता है और अभिरा को जिंदा देखकर राहत की सांस लेता है। होश में आते ही अभिरा, मेहर की साजिश का खुलासा कर देती है।
मेहर का खेल खत्म
सच्चाई सामने आते ही अरमान को समझ आ जाता है कि मेहर अब तक सभी को धोखा दे रही थी। इसके बाद वह बड़ा फैसला लेते हुए मेहर से शादी करने से इनकार कर देता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर के खिलाफ परिवार का गुस्सा देखने को मिलेगा और कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ेगी। दर्शकों के लिए यह ट्रैक और भी रोमांचक होने वाला है।
