YRKKH Update: मेहर की साजिश का होगा पर्दाफाश, अरमान के सामने आएगा सच, अभिरा चुकाएगी भारी कीमत

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा मेहर की सच्चाई उजागर करने की कोशिश में घायल हो जाती है। मेहर उस पर हमला कर भाग जाती है। बाद में अभिरा होश में आकर परिवार के सामने उसका सच खोल देती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler Abhira Meher twist TV serial update
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YRKKH Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर इस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है, जहां अभिरा और मेहर के बीच टकराव खतरनाक रूप लेता दिख रहा है।

शो में अब तक दर्शकों ने देखा कि दिशा और आर्यन की शादी के दौरान अभिरा को अपमान का सामना करना पड़ता है। परिवार के सामने उसकी बेइज्जती होती है, जिससे वह अंदर ही अंदर टूट जाती है। इसी बीच अभिरा मेहर की सच्चाई सामने लाने के लिए एक प्लान तैयार करती है। उसे लगता है कि वह आसानी से मेहर का असली चेहरा सबके सामने ला देगी, लेकिन हालात उसके खिलाफ जाते नजर आते हैं।

मेहर का खतरनाक हमला

आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब अभिरा मेहर का फोन हासिल करने के लिए सभी के फोन जमा करवा लेती है। वह मेहर का फोन चेक करने की कोशिश करती है, तभी मेहर उस पर हमला कर देती है। इस हमले में अभिरा बुरी तरह घायल हो जाती है और उसका सिर फूट जाता है। मेहर गुस्से में यह तक कह देती है कि वह इस बार अभिरा को जिंदा नहीं छोड़ेगी। इसके बाद वह फोन लेकर मौके से फरार हो जाती है।

मायरा को होगा शक

भागते समय मेहर का सामना मायरा से होता है। मेहर के चेहरे पर खून देखकर मायरा को शक होने लगता है कि कुछ बड़ा गड़बड़ है। यह घटना कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देती है, क्योंकि अब सच्चाई सामने आने का रास्ता खुलता दिख रहा है। हमले के बाद परिवार के लोग अभिरा को अस्पताल लेकर जाते हैं। उसकी हालत देखकर सभी घबरा जाते हैं।

मेहर का होगा पर्दाफाश

अभिरा को जैसे ही होश आता है, वह सबसे पहले मेहर की सच्चाई उजागर करती है। वह परिवार को बताती है कि मेहर कैसे सबको धोखा दे रही है। अभिरा की बात सुनकर अरमान भी सच जान जाता है। इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जहां मेहर की पोल खुल जाती है और उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता है। कुल मिलाकर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाला यह ट्रैक दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com