रामायण के सेट से यश की पहली तस्वीर आई सामने, गाइ नॉरिस संग मिलकर कर रहे हैं हाई-वोल्टेज एक्शन
रामायण फिल्म के सेट से यश की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
- Written By: सोनाली झा
रामायण के सेट से यश की पहली तस्वीर आई सामने
मुंबई: रामायण अब इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। जैसे-जैसे एक्टर-प्रोड्यूसर यश ने इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है, वैसे-वैसे इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इस मैग्नम ओपस को प्रोड्यूस कर रहे हैं विज़नरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा। रॉकिंग स्टार यश अब रावण के किरदार को एक जबरदस्त एक्शन अवतार में ज़िंदा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ग्रैंड एक्शन आर्क पर वो काम कर रहे हैं हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस के साथ जो मैड मैक्स: फ्यूरी रोड और द सुसाइड स्क्वाड जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर हैं।
रामायण फिल्म एक ऐसा पड़ाव साबित होने वाली है जो फिल्ममेकिंग के पैमाने ही बदल देगी एक माइथोलॉजिकल एपिक, जिसमें है टॉप क्लास टैलेंट, वर्ल्ड क्लास VFX टीम, भव्य सेट्स और एक दमदार स्टारकास्ट जो इस ऐतिहासिक कहानी को ज़िंदा करती है। गाइ नॉरिस इन दिनों इंडिया में हैं और रामायण के भव्य स्तर को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस डिजाइन कर रहे हैं। इस पूरे तूफान के बीच यश का किरदार बिल्कुल सेंटर में है।
अपने हर प्रोजेक्ट में पूरी तरह से इनवॉल्व रहने के लिए मशहूर यश, इस बार भी टीम के साथ मिलकर एक ऐसा विजुअल स्पेक्टेकल गढ़ रहे हैं जो इंडियन एक्शन सिनेमा की हदों को पार कर जाए। यश रामायण पार्ट 1 के लिए करीब 60 से 70 दिनों की शूटिंग करेंगे। हाल ही में सेट से सामने आई तस्वीरों में यश अपने जबरदस्त फिज़िकल फॉर्म में नजर आ रहे हैं पूरी तरह फिट, इंटेंस और युद्ध के लिए तैयार। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन एक बेहद शक्तिशाली और नए अंदाज में गढ़े गए रावण की झलक देता है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
ये भी पढ़ें- निक जोनस की निगाहों में दिखा प्यार, बोट राइडिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर हुए फिदा
भारतीय कहानी कहने के अंदाज़ को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के इरादे से बनाई जा रही रामायण एक बेमिसाल विज़न, शानदार स्टारकास्ट और वर्ल्ड-क्लास टैलेंट का मेल है। इस फिल्म में यश सिर्फ रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नहीं हैं, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर आएगा।
