प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक बेहद प्यारा पल सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दोनों एक सनसेट बोट राइड का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा निक जोनस का अपनी बीवी को प्यार से निहारना।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम आते ही सबसे पहले जो चीज़ सामने आती है, वह है इन दोनों के बीच का गहरा प्यार और अटूट रिश्ता। ग्लोबल स्टार प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। हाल ही में इन दोनों की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें निक बोट राइडिंग के दौरान अपनी पत्नी प्रियंका को बेहद प्यार भरी नजरों से निहारते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं, जबकि निक पूरी तरह से उन्हें निहारने में व्यस्त हैं। बैकग्राउंड में शांत समुद्र और ऊंची इमारतों का नजारा इस पल को और भी खूबसूरत बना देता है। प्रियंका ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि मेरा। इस एक शब्द में उन्होंने अपनी भावनाओं को पूरी तरह बयां कर दिया।
प्रियंका इस दौरान बेज कलर के आउटफिट और यांकीज कैप में नजर आईं, जबकि निक क्रीम स्वेटशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों का यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आया। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में भारत में बेहद शाही अंदाज में हुई थी। तब से दोनों एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख में खड़े नजर आते हैं। 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया, जिसे लेकर वे अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’, ‘द ब्लफ’, और एस एस राजामौली की फिल्म शामिल है, जिसमें वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। निक और प्रियंका की यह वायरल तस्वीर न सिर्फ उनकी बॉन्डिंग को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि शादी के कई साल बाद भी उनके बीच वही प्यार और केमिस्ट्री कायम है।
Nick jonas eyes love seen fell in love priyanka chopra during boat riding