Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्ट्रेस नहीं IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम धर, इस टीवी शो ने बदल दी थी किस्मत

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर उनका जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यामी के पिता मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 28, 2024 | 06:00 AM

यामी गौतम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर उनका जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था। यामी के पिता मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं और उनकी मां अंजलि गौतम हैं। उनकी एक छोटी बहन सुरीली गौतम है, जिन्होंने पंजाबी फिल्म ‘पावर कट’ से बड़े पर्दे पर शुरुआत की थी।

यामी गौतम अब तक कई हिंदी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके साथ ही वो टेलीविजन शो और विज्ञापनों के लिए भी जानी जाती हैं। यामी गौतम ने स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए लॉ ऑनर्स की पढ़ाई के लिए कॉलेज में प्रवेश लिया था। वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बनना चाहती थी, लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया। जिसके लिए उन्हें अपने लॉ ऑनर्स की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

ये भी पढ़ें- कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल के साथ पक्का किया अपना रिश्ता

सम्बंधित ख़बरें

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में शामिल हुईं यामी गौतम, कैमियो रोल में दिखेगा दमदार एक्शन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Records in Pakistan: पाकिस्तान में बवाल काट रही है यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, नेटफ्लिक्स पर मचाया गदर

‘हक’ को मिल रहा है बॉलीवुड का प्यार: सारा अर्जुन ने यामी गौतम को बताया इंडस्ट्री की प्रेरणा

आर्मी डे पर यामी गौतम का सलाम, ‘आर्टिकल 370’ की झलक शेयर कर बोलीं- आज और हर दिन, जय हिंद

यामी गौतम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से की थी। उसके बाद वो ‘ये प्यार ना होगा कम’ शो में दिखाई दीं। जिसके बाद वो फिल्मों में एंट्री की। वो हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों का भी हिस्सा बनीं। वो साल 2012 में रिलीज फिल्म ‘विक्की डोनर’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखी थी। उसके बाद वो थ्रिलर ‘बदलापुर’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘काबिल’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सनम रे’, ‘बाला’ और ‘भूत पुलिस जैसी फिल्मों में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई दी।

यामी गौतम फिल्म ‘दसवीं’ में आईपीएस ज्योति की भूमिका में दिखाई दी थीं। यामी के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इससे पहले यामी गौतम क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘अ थर्सडे’ में दिखाई दी थीं। जो स्कूल टीचर नैना जयसवाल की भूमिका निभाई थीं। जो छोटे-छोटे बच्चों को हॉस्टेज बना लेती है। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी भी अपने अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी।

ये भी पढ़ें- कौन हैं नागार्जुन की होने वाली छोटी बहू जैनब रावदजी

Yami gautam dhar wanted to become an ias not an actress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

  • Yami Gautam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.