बाबा महाकाल के दरबार में यामी गौतम और आदित्य धर, सपरिवार लिया आशीर्वाद की विशेष पूजा-अर्चना; देखें VIDEO
Yami Gautam Visits Ujjain Mahakal Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन, ओएमजी 2 के वक्त अधूरी रही मन्नत पूरी होने पर दी बधाई।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
यामी गौतम पहुंची बाबा महाकाल के द्वार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yami Gautam Aditya Dhar Mahakal Darshan: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आदित्य धर बुधवार को अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे। दोनों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर प्रबंध समिति ने किया आत्मीय स्वागत
महाकाल मंदिर आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने यामी गौतम और आदित्य धर का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया। मंदिर प्रशासन द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक तरीके से सत्कार किया गया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। दोनों ने मंदिर में कुछ समय बिताकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
भावुक हुईं यामी गौतम, बताई मन की बात
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यामी गौतम भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि फिल्म ओएमजी 2 की शूटिंग के दौरान वह किसी कारणवश बाबा महाकाल के दर्शन के लिए नहीं आ सकी थीं। उनके मन में लंबे समय से यहां आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा के बुलावे पर अपने पति आदित्य धर, मां और भाई के साथ यहां आकर उन्हें बेहद खुशी और आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है। यामी ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें विशेष सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
यह भी पढ़ें: 18 सीएचसी को आउटसोर्स करने के फैसले पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता इलाज मांग रही है, ठेकेदारी नहीं
मंदिर की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना
यामी गौतम ने महाकाल मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएं बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रबंध किए हैं। अभिनेत्री ने मंदिर प्रशासन और प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद पूरा परिवार बेहद प्रसन्न और संतुष्ट नजर आया।
