कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी, जिनकी कहानी 120 बहादुर लेकर आ रहे हैं फरहान अख्तर
फिल्म ‘120 बहादुर’ मेजर शैतान सिंह भाटी की बहादुरी की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1962 की भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला पर 120 जवानों के साथ चीनी सेना का डटकर सामना किया था।
- Written By: सोनाली झा
कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी, जिनकी कहानी लेकर आ रहे हैं फरहान अख्तर
मुंबई: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह PVC की कहानी दिखाई गई है। एक ऐसे जांबाज सिपाही जिनकी बहादुरी ने 1962 की भारत-चीन जंग में भारतीय सेना की सबसे ऐतिहासिक आखिरी लड़ाइयों में से एक को अमर बना दिया। 1924 में राजस्थान में जन्मे मेजर शैतान सिंह PVC, 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के कमांडिंग अफसर थे।
18 नवंबर 1962 को लद्दाख के बर्फ से ढके रेजांग ला पर उन्होंने और उनकी टुकड़ी के 119 जवानों ने भारी चीनी हमले का डटकर सामना किया। उनकी बहादुरी की वजह से चुशूल एयरस्ट्रिप की हिफाजत हो सकी और उनका नाम हमेशा के लिए वीरता की मिसाल बन गया। अपनी बेमिसाल नेतृत्व क्षमता और बलिदान के लिए मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।
इस किरदार में नजर आएंगे फरहान अख्तर
फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभा रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस, जो मेजर की बहादुरी और लीडरशिप को दिखाती है, वह देश के इतिहास के एक अहम पल में भारत की सेना की भावना को सम्मानित करते हुए, दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने वाली है। फरहान अख्तर इससे पहले भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में यह फिल्म भी उनके करियर के लिए मिल का पत्थर साबित होगी यह उम्मीद फैंस कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन के डेब्यू पर दी सलाह, बोलीं- गोविंदा को कॉपी मत करना
कब रिलीज होगी 120 बहादुर
120 बहादुर को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले राजीव जी. मेनन ने लिखी है, डायलॉग सुमित अरोड़ा के हैं। म्यूज़िक अमित त्रिवेदी का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
