Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब दीपिका चिखलिया के रामायण की सीता बनने का हुआ था जबरदस्त विरोध!

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Apr 29, 2023 | 06:00 AM

Photo: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रामानंद सागर के मेगा सीरियल ‘रामायण’ के सीता के किरदार ने दीपिका चिखलिया को घर-घर में इतना लोकप्रिय बना दिया था कि आते-जाते लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। दीपिका ने भी अपनी इस इमेज को बरकरार रखते हुए एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। 29 अप्रैल, 1965 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी दीपिका आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।।

बी ग्रेड अभिनेत्री का मिला तमगा

सम्बंधित ख़बरें

दीपिका चिखलिया ने अपनाया एआई ट्रेंड, सीता के लुक में शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

दीपिका चिखलिया को रामायण के लिए किया गया था एप्रोच? एक्ट्रेस ने बताया सच

टीपू सुल्तान की भी मां बन चुकी है टीवी शो रामायण की सीता, दीपिका चिखलिया के अनसुने किस्से

दीपिका चिखलिया ने साल 1983 में फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने ‘रुपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ जैसी फिल्मों में काम किया। 1986 में दीपिका तब सुर्खियों में आ गई, जब उन्होंने फिल्म ‘चीख’ में बेहद बोल्ड सीन के जरिए सनसनी मचा कर रख दी। अगले ही साल फिल्म ‘रात के अंधेरे में’ बोल्ड सीन देकर उन्होंने बीग्रेड की अभिनेत्री का तमगा हासिल कर लिया। दीपिका की इन फिल्मों को लेकर काफी आलोचना भी हुई।

रामायण सीरियल से मिला सम्मान

हालांकि यह फिल्में उन्होंने रामायण करने के पहले की थी, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी बुरा-भला कहा गया। जब रामायण में उन्हें सीता के रोल में कास्ट किया गया, तो इस बात को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा था। लोग उनकी इमेज के कारण उन्हें इस रोल में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। लेकिन रामानंद सागर ने किसी की एक ना सुनी और अपनी बात पर अडिग रहे। इस शो के प्रसारण के बाद दीपिका घर-घर में पूज्य हो गई।

राजनीति में भी सक्रिय थी दीपिका

‘रामायण’ के खत्म होते ही दीपिका पर्दे से गायब हो गईं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली दीपिका को रामायण के बाद कई धार्मिक रोल ऑफर हुए थे। लेकिन दीपिका ने सबको मना कर दिया और फिलहाल उनका एक्टिंग की दुनिया में लौटने का इरादा नहीं है। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव जीता था, पर कुछ ही सालों में उनका राजनीति से भी मोहभंग हो गया। फिलहाल दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती हैं।

When deepika chikhaliya became sita of ramayana there was tremendous opposition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Deepika Chikhalia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.