Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pushpa 2 trailer launch: कब और कहां रिलीज होगा ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर, जानें सारी जानकारी

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रविवार यानी आज ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं। पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर पटना में लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 17, 2024 | 04:01 PM

पटना में लॉन्च होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रविवार यानी आज ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं। पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर पटना में लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं और पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल बन चुका है।

पुष्पा फ्रेंचाइजी के फैंस अगली कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इवेंट से एक धमाकेदार सेलिब्रेशन की उम्मीद है। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, और स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल होगा, और यह फैंस को पुष्पा 2 की अगली कड़ी का पहला नजारा देगा। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए, ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था।

ये भी पढ़ें- रवीना टंडन पहुंची बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर, एक्ट्रेस ने बेटी राशा थडानी के साथ की पुजा-अर्चना

सम्बंधित ख़बरें

रेड सिल्क साड़ी में गोल्ड से लदी दिखीं रश्मिका, वरमाला में छलके आंसू; दूल्हे राजा का भी धोती-लुक बना हाइलाइट

विजय-रश्मिका की शादी के बीच OTT पर छाई ये रोमांटिक हिट मूवी, IMDb पर 7.7 रेटिंग ने मचाया तहलका

आखिरकार एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, पहली झलक आई सामने, बेहद क्यूट लगे दूल्हा-दुल्हन

Rashmika Mandanna की शादी पर सवाल सुनते ही ऋषभ शेट्टी दिया ‘साइलेंट’ रिएक्शन, लोगों को याद आया पुराना विवाद

पुष्पा 2 के मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि गंगा तट पर सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार हो जाइए। 3 दिन बाकी हैं। 17 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में शाम 5 बजे से ग्रैंड पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। गांधी मैदान में होने वाला यह इवेंट बेहद भव्य होगा, जिसमें राज्य और देश भर से हजारों फैंस हिस्सा लेंगे। गांधी मैदान, जो अपनी ऐतिहासिक अहमियत और विशाल खुली जगह के लिए प्रसिद्ध है, इस सिनेमाई जश्न के लिए एक परफेक्ट बैकड्रॉप साबित होगा।

पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। बता दें कि पुष्पा 2: द रूल पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, जून में निर्माताओं ने 6 दिसंबर को नई रिलीज डेट तय की थी, लेकिन अब उन्होंने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है और यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का एक नहीं चार महिलाओं के साथ था रिश्ता

When and where will the explosive trailer of pushpa 2 be released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 04:01 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2
  • Rashmika Mandanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.