Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

Akshay Kumar And Disha Patani: ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 20, 2026 | 09:31 PM

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akshay Kumar And Disha Patani Chemistry: बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट एक साथ नजर आई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और आफताब शिवदासानी का स्टाइलिश और शानदार अंदाज देखने को मिला। खास तौर पर अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सामने आई तस्वीरों में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की मुस्कान और सहज अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दिए, जिसने उनकी शानदार बॉन्डिंग को और भी खास बना दिया। फिल्म में पहली बार इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की जा रही है।

ग्लैमरस लुक में छाईं दिशा पाटनी

दिशा पाटनी अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया। ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आया। हाई हील्स और स्टाइलिश एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। तस्वीरों में दिशा का कॉन्फिडेंस और एलिगेंस साफ दिखाई दे रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं

यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस

टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक

यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस

सुनील शेट्टी और अरशद वारसी का डैशिंग अंदाज

वहीं सुनील शेट्टी ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट में अपनी फिटनेस और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पर्सनैलिटी आज भी युवाओं को प्रेरित करती नजर आती है। दूसरी ओर अरशद वारसी ग्रे और ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखे। उनके सनग्लासेस और चेहरे की मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।

ये भी पढ़ें- राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो

आफताब शिवदसानी ने भी बटोरी तारीफें

आफताब शिवदसानी भी अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आए। ग्रीन आउटफिट, गले में चेन और कूल सनग्लासेस ने उनके लुक को खास बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले से ही अपनी बड़ी स्टार कास्ट और कॉमेडी एंटरटेनमेंट के कारण चर्चा में है। अब कलाकारों की ये नई तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Welcome to the jungle cast akshay kumar and disha patani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 09:31 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Disha Patani
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.