WAVES समिट 2025: पीएम मोदी बोले- सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है, सेलेब्स की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज से 112 वर्ष पहले, 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ रिलीज हुई थी।
- Written By: सोनाली झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया WAVES समिट 2025 का भव्य उद्घाटन
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित WAVES समिट 2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस आयोजन में भारत और विश्व के तमाम नामचीन कलाकार, फिल्म निर्माता, संगीतकार, और रचनात्मक जगत से जुड़े लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन ने दर्शकों और उपस्थित बॉलीवुड सितारों को गहराई से प्रभावित किया।
पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज से 112 वर्ष पहले, 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ रिलीज हुई थी, जिसे दादा साहेब फाल्के ने बनाया था। इसी विरासत का परिणाम है कि आज भारतीय फिल्में ऑस्कर जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।
#WATCH | Mumbai | At WAVES 2025, PM Modi says, “In the coming years, the creative economy can increase its contribution to India’s GDP…Today, India is emerging as a global hub for film production, digital content, gaming, fashion, music and live concerts…This is the dawn of… pic.twitter.com/nRDtx1dfvQ — ANI (@ANI) May 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
पीएम मोदी ने ‘आरआरआर’ की सफलता और एआर रहमान की संगीत रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय रचनात्मकता अब विश्व भर के दिलों में अपनी जगह बना रही है। दुनियाभर में भारतीय सिनेमा की गूंज है। हमे सबके मन को जीतना है। विकसित भारत की हमारी यात्रा अब शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री ने रचनात्मकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि भावनाओं का संसार है। जब कालीदास ने ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ जैसी रचना की, तब भारत की क्लासिकल साहित्य परंपरा को एक नई पहचान मिली।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने यह भी कहा कि WAVES समिट सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और वैश्विक सहयोग की एक लहर है, जो संस्कृति, फिल्म, संगीत और गेमिंग को जोड़ती है। समिट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज जैसे ए.आर. रहमान, शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, और राजामौली के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट एक ऐसा मंच है जहां 100 से अधिक देशों के रचनात्मक उद्योगों से जुड़े कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एकत्र हुए हैं। यह आयोजन भारत की रचनात्मक शक्ति को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
