‘इमरजेंसी’ का टीजर देख अनुपम खेर ने कंगना रनौत को बताया ‘शानदार’, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी की वाहवाही
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को लेकर काफी उत्साहित है। अभिनेत्री लगातार फैंस को इस फिल्म से जुड़ा अपडेट देते रहती हैं। पोस्टर रिलीज के बाद गुरुवार को कंगना ने ‘इमरजेंसी’ का टीजर जारी किया था। इसमें अभिनेत्री पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी (Prime Minister Indira Gandhi) के किरदार में काफी अच्छी नजर आई। उनका यह रोल और गेटअप ने दर्शकों को काफी हैरान कर दिया था। फैन लगातार कल से लेकर आज तक टीजर पर अपनी देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस लिस्ट में अब अभिनेता अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया है। इन दिनों ने सोशल मीडिया पर ‘इमरजेंसी’ फिल्म के टीजर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- ‘प्रिय #KanganaRanaut! #Emergency एक उत्कृष्ट टीज़र है… आप वास्तव में शानदार हो! मेरे दादा जी कहते हैं, ‘बहते हुए दरिया को कोई रोक नहीं सकता। जय हो।’
Dear #KanganaRanaut! What an outstanding teaser of #Emergency! You are really exceptional and brilliant! मेरे दादा जी कहते थे, “ बहते हुए दरिया को कोई नहीं रोक सकता!” जय हो!??? pic.twitter.com/VAdQlupW5J — Anupam Kher (@AnupamPKher) July 14, 2022
वहीं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘वाह… वाह… वाह… @kanganaranaut की #Emergency का पहला लुक क्या शानदार है। और उतना ही प्रभावशाली टीजर है।’ फिल्म के टीजर को यहां देखें-
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
जहां राज ने सिमरन का हाथ थामा… उसी जगह पहुंचे अनुपम खेर, भावुक होकर महाराष्ट्र सरकार से की खास अपील
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
साल 2021 में कंगना ने अपने प्रोजेक्ट ‘इमरजेंसी’ का शानदार तरीके से खुलासा किया था। फिल्म धाकड़ के रितेश शाह ने इसे लिखा है।
