Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘प्यार की ये एक कहानी’ टीवी शो ने पूरे किए 15 साल, फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा

Vivian Dsena TV Show: टीवी सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ को आज पूरे 15 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने शो की एक झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 18, 2025 | 09:57 PM

प्यार की ये एक कहानी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pyaar Kii Ye Ek Kahaani Anniversary: टीवी के इतिहास में कुछ शो ऐसे होते हैं जो समय के साथ भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखते हैं। ऐसा ही एक शो है ‘प्यार की ये एक कहानी’, जिसे रिलीज हुए 15 साल पूरे हो चुके हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरियल भारतीय टेलीविजन में कुछ नया करने का प्रयास था, जो पारंपरिक सास-बहू ड्रामे से हटकर वैंपायर की कहानी प्रस्तुत करता था।

दरअसल, इस शो में विवियन डीसेना और सुकीर्ति कांडपाल की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। अभय रायचंद और पिया जायसवाल के किरदार ने सीरियल को एक अलौकिक और रोमांचक टच दिया। 15वीं एनिवर्सरी के मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, “प्यार की ये एक कहानी के 15 साल, जिसने समय, मृत्यु और हर चीज को चुनौती दी। अभय, पिया और उनका अलौकिक सफर आज भी दर्शकों में सिहरन पैदा करता है।”

वीडियो देख फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा

इस वीडियो को देखने के बाद दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, “मेरे पसंदीदा शो में से एक। हैंडसम वैंपायर अभय रायचंद बहुत पसंद हैं और सुंदर पिया जायसवाल भी कम नहीं थीं। इसका बीजीएम वाकई कमाल का था।” दूसरे यूजर ने लिखा, “समय बीत गया, लेकिन दिल वहीं रह गए। ऐसी कहानी जो हमारे दिलों में बस गई।” तीसरे ने भी प्रतिक्रिया दी, “एकता कपूर का यह सीरियल आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। सीजन 2 का इंतजार है।”

‘प्यार की ये एक कहानी’ का प्रीमियर 18 अक्टूबर 2010 को स्टार वन चैनल पर हुआ था और यह 15 दिसंबर 2011 को ऑफ एयर हो गया। इस शो की कहानी हॉलीवुड फिल्म और सीरीज ‘द वैंपायर डायरीज’ और ‘ट्वाइलाइट सागा’ से प्रेरित थी।

ये भी पढे़ें- दिवाली पर धमाल मचाएगी आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, मिल गया फिल्म को यूए सर्टिफिकेट

इस शो से शुरू हुई थी विवियन डीसेना की लव स्टोरी

फिल्म के सेट पर ही विवियन डीसेना की मुलाकात उनकी पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी से हुई थी। विवियन ने शो में अभय रायचंद का किरदार निभाया, जबकि वाहबिज ने पंछी डोबरियाल का रोल प्ले किया। बाद में दोनों ने शादी की, लेकिन अब अलग हो चुके हैं। विवियन ने अपनी दूसरी शादी नूरन अली से की, जबकि वाहबिज अब भी शादीशुदा नहीं हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vivian dsena tv show pyar kii yeh ek kahani 15 years compeleted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 09:57 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

दिवाली पर धमाल मचाएगी आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, मिल गया फिल्म को यूए सर्टिफिकेट

2

दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने उड़ाए थे सबके होश, बॉक्स ऑफिस कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

3

SRK के बर्थडे पर PVR INOX मनाएगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल, बड़े पर्दे पर दिखेंगी ब्लॉकबस्टर फिल्में

4

इन सितारों के लिए दिवाली होगा खास, अरमान मलिक से हिना खान तक पार्टनर्स संग पहली बार करेंगे सेलिब्रेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.