विवियन डीसेना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vivian Dsena Welcomes Son: टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार विवियन डीसेना एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद खास पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। अभिनेता ने बताया कि उनके परिवार में अब एक छोटे राजकुमार का स्वागत हुआ है।
विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहा… लेकिन इसका एक कारण था। कुछ कहानियां घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है… और इस बार, एक राजकुमार आया है।” इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाई और प्यार देना शुरू कर दिया।
पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो, यह सुनकर बहुत खुशी हुई… उम्मीद है बच्चा स्वस्थ होगा।” वहीं दूसरे फैंस ने लिखा, “हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और हम बहुत खुश हैं।” टीवी इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी इस मौके पर खुशी जताई। भारती सिंह और रूबीना दिलैक ने भी नवजात बेटे पर प्यार और आशीर्वाद भेजा।
विवियन के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इज़हार करते हुए दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। फैंस की खुशी और उत्साह इस बात का सबूत है कि टीवी स्टार की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। ‘बिग बॉस 18’ में उनके दमदार व्यक्तित्व और गेमप्ले ने उन्हें घर और बाहर दोनों जगह खास बना दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन ने टीवी इंडस्ट्री में कई सफल प्रोजेक्ट्स दिए हैं और वे हमेशा फैंस के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।
विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। उनकी शादी मिस्र की पत्रकार नूरान अली से 2022 में हुई थी। इस कपल की एक बेटी लयान है। नूरान की पहले की शादी से दो बेटियां हैं, जिन्हें विवियन की दो सौतेली बेटियां माना जाता है। इस तरह, इस नए बच्चे के जन्म के साथ उनका परिवार और भी बड़ा और खुशहाल हो गया है।
इस खबर के साथ ही टीवी इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है और फैंस विवियन और नूरान के बढ़ते परिवार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।