‘लाफ्टर शेफ्स’ छोड़ विवियन डीसेना नए किरदार में दिखाने को तैयार, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Vivian Dsena New Show: विवियन डीसेना ने रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स: फन अनलिमिटेड 3’ को छोड़कर फिक्शन जॉनर में वापसी का फैसला किया है। वह जल्द ही कलर्स टीवी के नए शो में नजर आएंगे।
After leaving Laughing Chefs Vivian Dsena is ready to be seen in a new role
विवियन डीसेना (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vivian Dsena Quits Laughter Chefs: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विवियन डीसेना ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स: फन अनलिमिटेड 3’ को अलविदा कह दिया है और अब पूरी तरह से एक नए फिक्शन शो की तैयारियों में जुट गए हैं। विवियन के इस फैसले ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर वह किस नए किरदार में नजर आने वाले हैं।

विवियन डीसेना ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अपनी शूटिंग और कमिटमेंट पूरी करने के बाद यह तय किया कि अब वह फिक्शन जॉनर में वापसी करेंगे। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक नई फिक्शन सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, शो के नाम, कहानी और उनके किरदार को लेकर फिलहाल मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है।

नए प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है विवियन डीसेना

सूत्रों का कहना है कि विवियन इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे इन दिनों वर्कशॉप्स, स्क्रिप्ट रीडिंग और प्री-प्रोडक्शन मीटिंग्स में लगातार हिस्सा ले रहे हैं। उनका फोकस है कि किरदार की बारीकियों को समझा जाए और कहानी के साथ पूरी तरह से जुड़ा जाए, ताकि ऑन-स्क्रीन उनका परफॉर्मेंस दमदार नजर आए। यही वजह है कि वे फिलहाल किसी भी रियलिटी शो में खुद को व्यस्त नहीं रखना चाहते।

विवियन डीसेना का टीवी करियर

विवियन डीसेना का टीवी करियर हमेशा से चर्चा में रहा है। उन्होंने अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है और फैंस के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने संघर्षों को लेकर विवियन कई बार खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2007 में ग्लैडरैग्स मैनहंट के टॉप 10 फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया।

विवियन डीसेना की रियलिटी शोज

टीवी पर उन्हें पहली बार पहचान 2008 में ‘कसम से’ से मिली, लेकिन असली लोकप्रियता ‘प्यार की ये एक कहानी’ में अभय रायचंद के किरदार से हासिल हुई। इसके बाद ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे शोज ने उन्हें टीवी का बड़ा स्टार बना दिया। इसके अलावा वे ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 18’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com