

Shakti Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए। शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति कपूर ने अपने करियर में जितने शानदार किरदार निभाए, उतनी ही दिलचस्प उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। बड़े पर्दे पर उन्होंने विलेन और कॉमेडी दोनों ही रोल से दर्शकों का दिल जीता।
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की पहली मुलाकात साल 1980 में आई फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी। यह शिवांगी की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता भी नजर आए थे। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, शिवांगी के परिवार को यह रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। शक्ति की ऑनस्क्रीन विलेन वाली इमेज को देखते हुए घरवालों को लगता था कि वह असल जिंदगी में भी सही इंसान नहीं हैं। शक्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिवांगी के पैरेंट्स इतने खिलाफ थे कि उन्होंने एक बार बेटी को घर में बंद भी कर दिया था, ताकि वह शक्ति से न मिल सके।शक्ति और शिवांगी की शादी को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों एक बेटे सिद्धांत कपूर और एक बेटी श्रद्धा कपूर के माता-पिता हैं। श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं शक्ति कपूर भी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहते हैं। उनकी लव स्टोरी इस बात की मिसाल है कि सच्चा प्यार किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है।